Paid Rain Leave: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ऑफिस जाना कई बार किसी चुनौती से कम नहीं होता, खासकर तब जब मौसम खराब हो और बाहर तेज बारिश हो रही हो। ऐसे हालात में भी लोग भीगते हुए, ट्रैफिक से जूझते हुए किसी तरह ऑफिस पहुंचते हैं, क्योंकि छुट्टी लेने का मतलब अक्सर सैलरी कटना होता है। लेकिन सोचिए अगर कोई कंपनी खुद अपने कर्मचारियों से कहे कि बारिश के दिन घर पर ही रहो और फिर भी पूरी सैलरी मिलेगी, तो यह कितना राहत भरा होगा। चीन की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए कुछ ऐसा ही अनोखा नियम लागू किया है, जिसे “रेन लीव” कहा जा रहा है। इस पहल के तहत भारी बारिश के दौरान कर्मचारियों को ऑफिस आने की जरूरत नहीं होती और उन्हें छुट्टी के साथ-साथ पूरा वेतन भी दिया जाता है। यही वजह है कि यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
Rain Leave: बारिश में ऑफिस जाने की टेंशन खत्म, अब घर बैठे भी मिल रही है पूरी सैलरी!
Viral News: चीन के चांग्शा शहर की स्नैक कंपनी माला वांगजी ने अपने कर्मचारियों के लिए “रेन लीव” नाम की एक खास सुविधा शुरू की है। इस योजना के तहत जब शहर में तेज बारिश होती है, तो कर्मचारियों को ऑफिस आने की जरूरत नहीं होती।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिली 7 दिन की पेड रेन लीव
चीन के चांग्शा शहर की स्नैक कंपनी माला वांगजी ने अपने कर्मचारियों के लिए “रेन लीव” नाम की एक खास सुविधा शुरू की है। इस योजना के तहत जब शहर में तेज बारिश होती है, तो कर्मचारियों को ऑफिस आने की जरूरत नहीं होती। वे घर पर आराम से रह सकते हैं और उस दिन की पूरी सैलरी भी उन्हें मिलती है। यही नहीं, एक महिला कर्मचारी को तो कंपनी की ओर से पूरे 7 दिन की पेड रेन लीव भी दी गई, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया।
किसने दिया आइडिया?
चांग्शा में हर साल मार्च से जून के बीच लगातार बारिश होती है, जिससे लोगों के लिए रोजाना ऑफिस आना-जाना काफी मुश्किल हो जाता है। इसी परेशानी को समझते हुए कंपनी के संस्थापक झांग युडोंग ने यह पहल शुरू की। दिलचस्प बात यह है कि उन्हें यह आइडिया उनके बेटे ने दिया, जो कंपनी में डिजिटल मार्केटिंग संभालते हैं और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। उनका मानना था कि खराब मौसम में कर्मचारियों को राहत देना जरूरी है।
रेन लीव लॉटरी और लेट-फॉर-वर्क पास की सुविधा
इस स्कीम को और आकर्षक बनाने के लिए कंपनी ने “रेन लीव लॉटरी” भी शुरू की है। इसमें कर्मचारियों को छुट्टी के साथ-साथ उपयोगी गिफ्ट्स भी दिए जाते हैं, जैसे ऑटोमैटिक ड्रायर, रेन बूट्स, छाते, हेयर ड्रायर और डीह्यूमिडिफायर। कुछ कर्मचारियों को “लेट-फॉर-वर्क पास” भी मिलता है, जिससे देर से आने पर उन्हें किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।
लोग इसे बता रहे हैं ड्रीम जॉब
यह अनोखी पहल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है। लोग इस कंपनी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे “ड्रीम जॉब” बताया, तो कुछ ने कहा कि काश हर कंपनी अपने कर्मचारियों के लिए ऐसी सोच रखे। वहीं, कई लोगों का मानना है कि दूसरे संगठनों को भी इससे प्रेरणा लेनी चाहिए।
Weird News: नाक की छोटी सी रिंग फेफड़ों तक पहुंची, खांसी हुई तो सामने आया खौफनाक सच
Prison Life Experience: यहां पैसे देकर कैदी बनते हैं लोग, जानें कहां है ये अनोखी जेल

कमेंट
कमेंट X