फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Most Dangerous Poison in World: दुनिया का सबसे खतरनाक जहर, सिर्फ एक ग्राम से ही हो सकती है हजारों लोगों की मौत

Mon, 05 May 2025 02:13 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 05 May 2025 02:13 PM IST
सार

Most Dangerous Poison in World: सबसे खतरनाक जहर का नाम सनते ही सबसे पहले हमारे दिमाग में सायनाइड का नामा आता है। सायनाइड बेहद खतरनाक जहर है, लेकिन इससे अभी एक खतरनाक जहर है। इस जहर का नाम पोलोनियम 210 है।

विज्ञापन
World Deadliest Poison Just One Gram Can Kill Thousands Know Interesting Facts in Hindi
दुनिया का सबसे खतरनाक जहर, सिर्फ एक ग्राम से ही हो सकती है हजारों लोगों की मौत - फोटो : Adobe Stock

Most Dangerous Poison in World: सबसे खतरनाक जहर का नाम सनते ही सबसे पहले हमारे दिमाग में सायनाइड का नामा आता है। सायनाइड बेहद खतरनाक जहर है, लेकिन इससे अभी एक खतरनाक जहर है। इस जहर का नाम पोलोनियम 210 है। हालांकि, इसके बारे में बेहद काम लोग जानते होंगे। कहा जाता है कि इसके सिर्फ एक ग्राम से ही हजारों लोगों को मौत हो सकती है। इसकी वजह से इसे दुनिया का सबसे खतरनाक जहर माना जाता है।  यह शरीर में प्रवेश करते ही रेडिएशन से शरीर के आंतरिक अंगों, डीएनए और इम्यून सिस्टम को इतनी तेजी से बदलता है कि पल भर में इंसान की जान चली जाती है। आइए जानते हैं कि आखिर पोलोनियम 210 क्या है और इसकी खोज किसने की थी?


 
दरअसल, पोलोनियम 210 एक रेडियोएक्टिव तत्व है। इससे निकलने वाला रेडिएशन इंसान के शरीर के अंदरूनी अंगों के साथ-साथ डीएनए और इम्यून सिस्टम को भी तेजी से तबाह कर सकता है। किसी मृत शरीर में इसकी मौजूदगी का पता लगाना भी बेहद ही मुश्किल होता है। सबसे बड़ी बात यह है कि भारत में तो इस जहर की जांच भी मुमकिन ही नहीं है। 

 

World Deadliest Poison Just One Gram Can Kill Thousands Know Interesting Facts in Hindi
दुनिया का सबसे खतरनाक जहर, सिर्फ एक ग्राम से ही हो सकती है हजारों लोगों की मौत - फोटो : Adobe Stock

मशहूर भौतिकविद और रसायनशास्त्री मैरी क्यूरी ने साल 1898 में पोलोनियम-210 की खोज की थी। मैरी क्यूरी को रसायन विज्ञान के क्षेत्र में रेडियम के शुद्धीकरण (आइसोलेशन ऑफ प्योर रेडियम) के लिए रसायन शास्त्र का नोबेल पुरस्कार भी दिया गया था। इसके अलावा उन्हें रेडियोएक्टिविटी की खोज के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार भी मिला था। वैसे पोलोनियम का नाम पहले रेडियम एफ रखा गया था, लेकिन बाद में इसे बदल दिया गया।  
 

World Deadliest Poison Just One Gram Can Kill Thousands Know Interesting Facts in Hindi
दुनिया का सबसे खतरनाक जहर, सिर्फ एक ग्राम से ही हो सकती है हजारों लोगों की मौत - फोटो : Adobe Stock

वैज्ञानिकों के मुताबिक, पोलोनियम-210 अगर नमक के छोटे कण जितना भी इंसान के शरीर में चला जाए तो पल भर में उसकी जान जा सकती है। इसे पहचानना बहुत मुश्किल है, क्योंकि अगर इसे खाने में मिला दिया जाए तो इसके स्वाद का पता ही नहीं चल पाता।  

Viral Video: दो बाइक सवारों ने खुलेआम की कूलर की चोरी, वीडियो देख लोग बोले- भाई पेमेंट घर जाकर करेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
World Deadliest Poison Just One Gram Can Kill Thousands Know Interesting Facts in Hindi
दुनिया का सबसे खतरनाक जहर, सिर्फ एक ग्राम से ही हो सकती है हजारों लोगों की मौत - फोटो : Adobe Stock

कहा जाता है कि पोलोनियम जहर की पहली शिकार इसकी खोजकर्ता मैरी क्यूरी की बेटी ईरीन ज्यूलियट क्यूरी थी, जिसने इसका एक छोटा सा कण खा लिया था। इसकी वजह से उनकी तुरंत ही मौत हो गई थी। 

Zara Hatke: भारत के इस शहर में प्याज है बैन, न खेतों में उगता है और न ही बाजार में मिलता है, क्या है वजह


विज्ञापन
World Deadliest Poison Just One Gram Can Kill Thousands Know Interesting Facts in Hindi
दुनिया का सबसे खतरनाक जहर, सिर्फ एक ग्राम से ही हो सकती है हजारों लोगों की मौत - फोटो : Adobe Stock

इसके अलावा माना जाता है कि इस्त्राइल के सबसे बड़े दुश्मन माने जाने वाले फिलिस्तीनी नेता यासिर अराफात की मौत भी इसी जहर से हुई थी। इसकी जांच के लिए उनके शव को दफनाने के कई साल बाद कब्र से निकाला गया था। स्विट्जरलैंड के वैज्ञानिकों ने यह दावा किया कि उनके शव के अवशेषों में रेडियोधर्मी पोलोनियम-210 मिला था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed