{"_id":"68185e9dfa840b07fc07723b","slug":"ipl-2025-young-players-who-shined-in-their-debut-season-priyansh-arya-ayush-mhatre-vaibhav-suryavanshi-2025-05-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: अपने पहले ही सीजन में चमके ये आठ खिलाड़ी, इनमें से दो की उम्र 18 से कम, दो ने शतक लगाकर मचाया तहलका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: अपने पहले ही सीजन में चमके ये आठ खिलाड़ी, इनमें से दो की उम्र 18 से कम, दो ने शतक लगाकर मचाया तहलका
Mon, 05 May 2025 12:15 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 05 May 2025 12:15 PM IST
सार
लिस्ट में दो की उम्र 18 साल से भी कम है, जबकि एक की उम्र 25 साल है और बाकी की उम्र 18 से 25 साल के बीच में है। हालांकि, कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने एक या दो मैच में अच्छा प्रदर्शन किया और फिर बेंच पर बैठा दिए गए। हालांकि, उन्होंने इतने ही मैचों में अपनी छाप छोड़ी। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
आईपीएल 2025
- फोटो : ANI
Please wait...
आईपीएल 2025 में अब तक 54 मैच खेले जा चुके हैं। धीरे-धीरे यह लीग अपने अंजाम तक पहुंचने जा रही है। इस सीजन कई ऐसे खिलाड़ी मिले, जिन्होंने अपने पहली ही सीजन में मिले मौके को पूरी तरह भुनाया। इनमें से कुछ ने शतक लगाकर तहलका मचा दिया। वहीं, कुछ ने गेंदबाजी में अपनी धाक जमाई। इस लिस्ट में आठ खिलाड़ी हैं, जिनमें से चार बल्लेबाज और तीन गेंदबाज हैं, एक गेंदबाजी ऑलराउंडर है।
प्रियांश आर्या
- फोटो : PTI
प्रियांश आर्या
दिल्ली प्रीमियर लीग में अपनी धाक जमाने के बाद इस खिलाड़ी को आईपीएल नीलामी में पंजाब किंग्स ने काफी उम्मीदों के साथ खरीदा। प्रियांश पंजाब की उम्मीदों पर खरे उतरे। उन्हें ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस बल्लेबाजी ने अब तक इस लीग में 11 पारियों में 31.54 की औसत और 192.77 के स्ट्राइक रेट से 347 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। प्रियांश ने चेन्नई के खिलाफ 103 रन की पारी खेली थी। उन्होंने 39 गेंद पर शतक जड़ा था। आगे चलकर यह 23 साल का युवा बल्लेबाज बड़े रिकॉर्ड बना सकता है। दिल्ली प्रीमियर लीग में प्रियांश ने एक ओवर में लगातार छह गेंद पर छह छक्के जड़े थे।
IPL Playoffs 2025: अब भी पांच टीमें पा सकती हैं 18 अंक, प्लेऑफ में किसी का स्थान अभी पक्का नहीं, देखें समीकरण

आयुष म्हात्रे
- फोटो : IPL/BCCI
आयुष म्हात्रे
इस 17 साल के युवा बल्लेबाज ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है। आयुष को नीलामी में किसी ने नहीं खरीदा था। बीच सीजन में वह रिप्लेसमेंट के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से जुड़े और अपनी हिटिंग पावर से उन्होंने लोगों को दिवाना बना दिया है। आयुष ने अब तक लीग में चार पारियों में 40.75 की औसत और 185.22 के स्ट्राइक रेट से 163 रन बनाए हैं। इनमें एक अर्धशतक शामिल है। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 94 रन की पारी में जो शॉट्स लगाए वह देखने लायक थे। चेन्नई की टीम में म्हात्रे एकमात्र सकारात्मक चीज बनकर सामने आए हैं।

अनिकेत वर्मा
- फोटो : PTI
अनिकेत वर्मा
23 साल के इस युवा बल्लेबाज को सनराइजर्स हैदराबाद ने मध्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी। इस बल्लेबाज ने कुछ पारियों में भविष्य की झलक दिखाई। अनिकेत की खूबी है कि वह क्रिकेटिंग शॉट्स के साथ अनॉर्थोडॉक्स शॉट्स भी लगा सकते हैं। उन्होंने अब तक नौ पारियों में 24.12 की औसत और 144.11 के स्ट्राइक रेट से 193 रन बनाए हैं। दिल्ली के खिलाफ 74 रन की पारी उनकी अब तक की सर्वश्रेष्ठ पारी रही है। हालांकि, उनकी टीम का प्रदर्शन इस साल बेहद खराब रहा।

वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : PTI
वैभव सूर्यवंशी
14 साल के इस ओपनर ने नीलामी में बिकते ही नाम कमा लिया था। उन्हें राजस्थान ने 1.1 करोड़ रुपये के भारी भरकम राशि में खरीदा था। एक युवा पर इतने रुपये खर्च करने के पीछे की योजना किसी को समझ नहीं आई थी। हालांकि, गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंद पर शतक ने बता दिया कि कोच द्रविड़ ने उन्हें क्यों तवज्जो दी। वैभव ने अपने दम पर राजस्थान को जीत दिलाई थी। इस बल्लेबाज ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत ही छक्का लगाकर की थी। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के पास दमखम है और आने वाले समय में यह युवा बल्लेबाज भारत के लिए खेलता भी दिखाई पड़ सकता है। वैभव ने अब तक इस सीजन पांच पारियों में 31 की औसत और 209.45 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 155 रन बनाए हैं। इनमें एक शतक शामिल है।
Bangladesh Team: 30 साल का यह खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया टी20 कप्तान, 2026 विश्व कप तक संभालेंगे जिम्मेदारी