{"_id":"627f3fb5fdc58150a74b61d8","slug":"world-most-expensive-miyazaki-mango-one-mango-price-twenty-one-thousand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Most Expensive Mango: ये है दुनिया का सबसे महंगा आम, 21 हजार रुपए है सिर्फ एक की कीमत","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
World Most Expensive Mango: ये है दुनिया का सबसे महंगा आम, 21 हजार रुपए है सिर्फ एक की कीमत
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sat, 14 May 2022 11:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
दुनिया का सबसे महंगा आम
- फोटो : Twitter @NaveedIRS
World Most Expensive Mango: दुनिया में फलों के राजा आम की कई किस्में पाई जाती हैं। इसके अलावा आम को राजकीय फल का दर्जा भी प्राप्त है। दुनिया में अलग-अलग देशों के आमों की भी अपनी खासियत है। दशहरी, चौसा और लंगड़ा आम का नाम तो आप सभी ने सुना होगा, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे आम के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। हम जिस आम के बारे में बात कर रहे हैं वह जापान में मिलता है। इसके अलावा यह आम भारत में भी पाया जाता है।
जापान में मिलने वाले दुनिया के सबसे महंगे आम का नाम तइयो नो तमांगो है। यह जापान के मियाजाकी में होता है, तो वहीं बिहार के पूणिया और मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी मिलता है। इस आम को खरीदने के बारे में आम आदमी सपने में भी नहीं सोच सकता है। आइए जानते हैं इस खास आम के बारे में...
Trending Videos
2 of 7
दुनिया का सबसे महंगा आम
- फोटो : Twitter @PierceKarina
आमतौर यह आम जापान के क्यूशू प्रान्त के मियाजाकी शहर में उगाया जाता है। लेकिन मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी इसके कुछ पेड़ हैं और बिहार के पूर्णिया में एक पेड़ मौजूद है। इस आम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 2.7 लाख रुपए प्रति किलोग्राम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
दुनिया का सबसे महंगा आम
- फोटो : twitter @Apka_bharat
भारत में तइयो नो तमांगो नस्ल के एक आम की कीमत 21 हजार बताई जाती है। पूर्णिया में इस नस्ल का एक पेड़ है जो 25 साल से मौजूद है। इस आम को खाने पर मिठास के अलावा नारियल और अन्नास का भी हल्का स्वाद आता है।
4 of 7
दुनिया का सबसे महंगा आम
- फोटो : Twitter @AreyBangdu
इस आम को खास तरीके से तैयार किया जाता है। आम के पेड़ पर फल आने के बाद एक-एक फल को जालीदार कपड़े में बांध दिया जाया है। इसकी वजह से आम का रंग अलग होता है। जामुनी कलर का यह आम देखने में भी बेहद खूबसूरत नजर आता है।
विज्ञापन
5 of 7
दुनिया का सबसे महंगा आम
- फोटो : Twitter @PierceKarina
भारत में सबसे महंगे आम की बात करें, तो अल्फांसो या हापुस आम सबसे महंगा बिकता है। यह आम इतना स्वादिष्ट होता है कि इसको स्वर्गबूटी भी कहा जाता है। यह आम अपनी मिठास और सुगंध के लिए जाना जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।