फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stag Beetle: ये कीड़ा मिल जाए तो बेचकर लेकर सकते हैं BMW और करीब 15 आईफोन, जानिए क्यों है ये इतना खास

Mon, 11 Dec 2023 07:32 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 11 Dec 2023 07:32 PM IST
विज्ञापन
World’s Most Expensive Insect Stag Beetle know its details in hindi
Beetle Stag - फोटो : istock

जानवर और इंसानों का वर्षों से पुराना रिश्ता रहा है। जानवरों-पक्षियों और कीड़ों की लाखों प्रजातियां पाई जाती हैं। आमतौर पर हम कुछ प्रकार के कीड़ों और जानवरों से दूर भागते हैं, लेकिन क्या आपने कभी कीड़ों को पालने और उनमें निवेश करने के बारे में सोचा है? कीड़ों को पालने की बात इसलिए की जा रही है क्योंकि एक कीड़ा ऐसा भी है जो आपको लखपति बना सकता है। 



इसकी कीमत इतनी होती है कि एक ही बार में आप बेशकीमती गाड़ी या लेटेस्ट अपडेशन वाले करीब 15 आईफोन तक खरीद सकते हैं।

 

World’s Most Expensive Insect Stag Beetle know its details in hindi
दुनिया का सबसे महंगा कीड़ा - फोटो : pixels
दुनिया का सबसे महंगा कीड़ा

यह सुनना निश्चित ही आश्चर्यजनक है कि कोई कीड़ा आपको कैसे लखपति बना सकता है, पर वास्तव में ऐसा है। इस लेख में हम आपको जिस कीड़े के बारे में बताने जा रहे हैं वो दुनिया के सबसे महंगे कीड़ों में से एक है।

 

World’s Most Expensive Insect Stag Beetle know its details in hindi
ये है दुनिया का सबसे महंगा कीड़ा - फोटो : Pixabay

स्टैग बीटल कीट

हम जिस कीट की बात कर रहे हैं वह है- स्टैग बीटल। इस कीट को लेकर इतनी चर्चा सिर्फ इसकी महंगी कीमत के कारण है। स्टैग बीटल दुनिया का सबसे महंगा कीट है। भले ही यह आकार में केवल 2 से 3 इंच का होता है, लेकिन इस कीड़े की कीमत 89,000 डॉलर (लगभग 65 लाख रुपये) से भी अधिक हो सकती है।

इस दुर्लभ कीट को खरीदने के लिए कई  देशों में स्वेच्छा से करोड़ों रुपये खर्च करने को तैयार हैं। दिलचस्प बात यह है कि स्टैग बीटल न केवल सबसे दुर्लभ प्रजाति है, बल्कि पृथ्वी पर सबसे छोटे और अजीब कीड़ों में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
World’s Most Expensive Insect Stag Beetle know its details in hindi
ये है दुनिया का सबसे महंगा कीड़ा - फोटो : Pixabay

स्टैग बीटल के बारे में जानिए

राष्ट्रीय इतिहास संग्रहालय के अनुसार, स्टैग बीटल मीठे तरल पदार्थों का सेवन करते हैं। वे पेड़ों का रस और सड़ते फलों का तरल पदार्थ पीते हैं। नर स्टैग बीटल के जबड़े बड़े होते हैं, मादाओं के जबड़े नर की तुलना में अधिक मजबूत होते हैं। मादा स्टैग बीटल अक्सर जमीन पर देखी जाती हैं। वे हमेशा अपने अंडे देने के लिए किसी जगह की तलाश में रहती हैं। अब सवाल ये है कि ये कीड़े इतने महंगे क्यों होते हैं और कीड़ों को खरीदा क्यों जाता है?

विज्ञापन
World’s Most Expensive Insect Stag Beetle know its details in hindi
Beetle Stag - फोटो : istock

कई दवाओं को बनाने में होता है इसका इस्तेमाल

चूंकि इस कीड़े का इस्तेमाल असाध्य रोगों की दवा बनाने में होता है, इसीलिए इसकी कीमत इतनी ज्यादा है, हालांकि इस प्रजाति पर लुप्त होने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। कीड़ों का आकार बहुत छोटा होता है इसलिए आमतौर पर ये दिखाई नहीं देते हैं। पर इनकी वैश्विक स्तर पर काफी डिमांड रही है। सोचिए अगर आपको एक कीड़ा मिल जाए तो आप रातों-रात कई लाख रुपये के मालिक हो सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed