सब्सक्राइब करें

ग्वांतानामो बे: कहानी दुनिया की सबसे महंगी जेल की, जहां पर कैद था तालिबान का खूंखार कमांडर

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 04 Sep 2021 10:02 AM IST
विज्ञापन
World's most expensive prison Guantanamo bay where Taliban commander was once imprisoned
ग्वांतानामो बे - फोटो : Istock

आज हम बात करने वाले हैं क्यूबा में स्थित दुनिया की सबसे महंगी जेल ग्वांतानामो बे के बारे में। इस जेल में देश दुनिया के खूंखार आतंकवादियों को रखा जाता है। यहां हर साल प्रत्येक कैदी के ऊपर सालाना 93 करोड़ रुपए खर्च किए जाते हैं। इस वजह से इसका नाम दुनिया की सबसे महंगी जेलों में शुमार होता है। ये जेल ग्वांतानामो खाड़ी के तट पर स्थित है। इसी वजह से इस जेल का नाम ग्वांतानामो बे पड़ा। हाल ही में अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद एक तालिबानी कमांडर ने अपनी विक्टरी स्पीच में इस बात का जिक्र किया कि वो करीब 8 साल ग्वांतानामो जेल में रह चुका है। इस जेल में देश दुनिया के कुख्यात आतंकवादियों को कैद किया जाता है। यहां की सिक्योरिटी इतनी मजबूत रहती है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। आपको जानकर आश्चर्य होगा लेकिन इस जेल में हर एक कैदी के लिए 45 सैनिक तैनात रहते हैं। इस जेल में कुल 1800 सैनिक मौजूद हैं। 

Trending Videos
World's most expensive prison Guantanamo bay where Taliban commander was once imprisoned
ग्वांतानामो बे - फोटो : Istock

ग्वांतानामो जेल में मौजूदा वक्त में कुल 40 कैदी बंद हैं, जिन्होंने देश दुनिया में आतंक फैलाने का काम किया था। जेल के भीतर हर एक चीज के लिए एक अलग स्टाफ मौजूद है। जेल 3 इमारतों में बटी हुई है, जिनमें से 2 गुप्त हेडक्वार्टर हैं। इस जेल के भीतर 3 क्लिनिक भी मौजूद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World's most expensive prison Guantanamo bay where Taliban commander was once imprisoned
ग्वांतानामो बे - फोटो : Istock

यही नहीं जेल के भीतर कोर्ट, पेरोल बोर्ड और हीयरिंग रूम भी मौजूद है। ये जेल कई हाईटेक सुविधाओं से लैस है। जेल के भीतर कैदी प्राइवेट रूम में अपने वकील के साथ आराम से बात कर सकता है। इसके अलावा यहां पर कैदियों के लिए जिम, प्ले स्टेशन और सिनेमा हॉल जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं। कैदियों के मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल करने के लिए मानसिक चिकित्सक को भी यहां पर नियुक्त किया गया है।

World's most expensive prison Guantanamo bay where Taliban commander was once imprisoned
ग्वांतानामो बे - फोटो : Istock

क्यूबा में स्थित ये जेल शुरुआत में अमेरिकी नेवी का बेस हुआ करता था। उसके कुछ समय बाद इसे हाईटेक जेल में तब्दील कर दिया गया। धीरे-धीरे वहां पर खूंखार आतंकवादियों को रखा जाने लगा। वहीं बराक ओबामा जब अमेरिका के राष्ट्रपति बने तो उन्होंने इस जेल के खर्चीले होने की वजह से इसे बंद करने की बात कही, लेकिन वो ऐसा कर नहीं सके। वहीं हाल ही में जो बाइडन ने भी यही बात कही थी।

विज्ञापन
World's most expensive prison Guantanamo bay where Taliban commander was once imprisoned
ग्वांतानामो बे - फोटो : Istock

आपको बता दें कि जिन तालिबानी आतंकियों ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन पर कब्जा किया था। उन्हीं में से एक तालिबानी कमांडर ने ये दावा किया है कि वह ग्वांतानामो जेल में 8 साल कैद था। इस तालिबानी कमांडर को अमेरिकी सरकार ने 9/11 हमले के शक में ग्वांतानामो बे में बंद किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed