{"_id":"6978629e4db41de3fb02d1e0","slug":"worlds-most-dangerous-poison-polonium-210-facts-most-deadliest-poison-2026-01-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Most Deadliest Poison: कौन सा है दुनिया का सबसे खतरनाक जहर? सिर्फ एक ग्राम से हो सकती है हजारों लोगों को मौत","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Most Deadliest Poison: कौन सा है दुनिया का सबसे खतरनाक जहर? सिर्फ एक ग्राम से हो सकती है हजारों लोगों को मौत
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Tue, 27 Jan 2026 12:30 PM IST
सार
Most Deadliest Poison in World: सबसे खतरनाक जहर का नाम सनते ही सबसे पहले हमारे दिमाग में सायनाइड का नामा आता है। सायनाइड बेहद खतरनाक जहर है, लेकिन दुनिया में इससे अभी एक खतरनाक जहर है, जिसका नाम पोलोनियम 210 है।
विज्ञापन
1 of 5
कौन सा है दुनिया का सबसे खतरनाक जहर?
- फोटो : Adobe Stock
Link Copied
Most Deadliest Poison in World: दुनिया में सायनाइड को सबसे खतरनाक जहर माना जाता है, लेकिन इससे भी एक खतरनाक जहर है। इस जहर का नाम पोलोनियम 210 है। हालांकि, इसके बारे में बेहद कम लोग ही जानते हैं। बताया जाता है कि इसके सिर्फ एक ग्राम से ही हजारों लोगों को मौत हो सकती है। इसकी वजह से यह दुनिया का सबसे खतरनाक जहर माना जाता है। यह शरीर में प्रवेश करते ही रेडिएशन से शरीर के आंतरिक अंगों, डीएनए और इम्यून सिस्टम को इतनी तेजी से बदलता है कि पल भर में इंसान की मौत हो जाती है। आइए जानते हैं कि आखिर पोलोनियम 210 क्या है और इसकी खोज किसने की थी?
दरअसल, पोलोनियम 210 एक रेडियोएक्टिव तत्व है। इससे निकलने वाला रेडिएशन इंसान के शरीर के अंदरूनी अंगों के साथ-साथ डीएनए और इम्यून सिस्टम को भी तेजी से तबाह कर सकता है। किसी मृत शरीर में इसकी मौजूदगी का पता लगाना भी बेहद ही मुश्किल होता है। सबसे बड़ी बात यह है कि भारत में तो इस जहर की जांच भी मुमकिन नहीं है।
Trending Videos
2 of 5
कौन सा है दुनिया का सबसे खतरनाक जहर?
- फोटो : Adobe Stock
मशहूर भौतिकविद और रसायनशास्त्री मैरी क्यूरी ने साल 1898 में पोलोनियम-210 की खोज की थी। मैरी क्यूरी को रसायन विज्ञान के क्षेत्र में रेडियम के शुद्धीकरण (आइसोलेशन ऑफ प्योर रेडियम) के लिए रसायन शास्त्र का नोबेल पुरस्कार भी दिया गया था। इसके अलावा उन्हें रेडियोएक्टिविटी की खोज के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार भी मिला था। वैसे पोलोनियम का नाम पहले रेडियम एफ रखा गया था, लेकिन बाद में इसे बदल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
कौन सा है दुनिया का सबसे खतरनाक जहर?
- फोटो : Adobe Stock
वैज्ञानिकों के मुताबिक, पोलोनियम-210 अगर नमक के छोटे कण जितना भी इंसान के शरीर में चला जाए तो पल भर में उसकी जान जा सकती है। इसे पहचानना बहुत मुश्किल है, क्योंकि अगर इसे खाने में मिला दिया जाए तो इसके स्वाद का पता ही नहीं चल पाता।
कौन सा है दुनिया का सबसे खतरनाक जहर?
- फोटो : Adobe Stock
कहा जाता है कि पोलोनियम जहर की पहली शिकार इसकी खोजकर्ता मैरी क्यूरी की बेटी ईरीन ज्यूलियट क्यूरी थी, जिसने इसका एक छोटा सा कण खा लिया था। इसकी वजह से उनकी तुरंत ही मौत हो गई थी।
कौन सा है दुनिया का सबसे खतरनाक जहर?
- फोटो : Adobe Stock
इसके अलावा माना जाता है कि इस्त्राइल के सबसे बड़े दुश्मन माने जाने वाले फिलिस्तीनी नेता यासिर अराफात की मौत भी इसी जहर से हुई थी। इसकी जांच के लिए उनके शव को दफनाने के कई साल बाद कब्र से निकाला गया था। स्विट्जरलैंड के वैज्ञानिकों ने यह दावा किया कि उनके शव के अवशेषों में रेडियोधर्मी पोलोनियम-210 मिला था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।