फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zara Hatke: दुनिया के 5 सबसे अजीबोगरीब जीव, जिनकी बनावट देखकर हो जाएंगे हैरान

Mon, 29 Dec 2025 04:51 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 29 Dec 2025 04:51 PM IST
सार

Zara Hatke: दुनिया में कई अजीबोगरीब जीव-जंतु ऐसे हैं जिन्हें देखने के बाद लोग हैरत में पड़ जाते हैं। इन जीवों को देखकर लगता है कि यह दूसरे ग्रह से आए हुए हैं। 
 

विज्ञापन
Zara Hatke most weird creatures in the world which look shocked you Weird News
दुनिया के 5 सबसे अजीबोगरीब जीव, जिनकी बनावट देखकर हो जाएंगे हैरान - फोटो : Adobe Stock

Zara Hatke: दुनिया में कई अजीबोगरीब जीव-जंतु पाए हैं। इन्हें देखकर लोग सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर इसी धरती के हैं या किसी दूसरे ग्रह से आए हैं। आज हम कुछ ऐसे ही अजीबोगरीब जीवों के बारे में बताएंगे। इन्हें देखकर आप भी कहेंगे अरे... ये कौन सा जीव है?



लैम्प्रे मछली

यह आर्कटिक महासागर में पाई जाने वाली मछली की तरह दिखती है, जिसे देखकर कोई भी डर जाए। इस अजीबोगरीब 'मछली' को लैम्प्रे के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि नुकीले दांतों और लंबी जीभ वाली यह मछली एक बार किसी शिकार को पकड़ ले, तो फिर उसका बचना लगभग नामुमकिन हो जाता है। यह अपने शिकार को खाती नहीं है बल्कि उसके शरीर पर अपने दांत गड़ा कर कई दिनों तक उसके शरीर से खून और बाकी सारे जरूरी तत्व निकाल कर पीती रहती है।
 

Zara Hatke most weird creatures in the world which look shocked you Weird News
दुनिया के 5 सबसे अजीबोगरीब जीव, जिनकी बनावट देखकर हो जाएंगे हैरान - फोटो : Adobe Stock

स्टार नोज मोल

स्टार नोज मोल' के मुंह पर बनी अजीब तरह की नाक किसी सितारे के जैसे दिखती है, इसीलिए इसका नाम ऐसा पड़ा। इसकी अजीबोगरीब नाक बहुत ही कम ऑक्सीजन वाली जगह पर भी इन्हें जिंदा रखती है। ये अपने नाक से छूकर ही पता लगा लेते हैं कि सामने पड़ी चीज खाने लायक है या नहीं।
 

Zara Hatke most weird creatures in the world which look shocked you Weird News
दुनिया के 5 सबसे अजीबोगरीब जीव, जिनकी बनावट देखकर हो जाएंगे हैरान - फोटो : Adobe Stock

नेकेड मोल रैट

'नेकेड मोल रैट' में पूर्वी अफ्रीका में पाया जाता है। यह एक प्रकार का चूहा है, लेकिन इसकी खाल कुछ ऐसी लगती है जैसे इसके ऊपर का चमड़ा किसी ने निकाल दिया हो। इसके शरीर पर आम चूहों की तरह बाल नहीं होते और इसकी चमड़ी झुर्रियों वाली होती है।

Viral Video: गश्त के दौरान भारतीय वन सेवा अधिकारी को दिखा 'पीली धारियों वाला दुर्लभ सांप', वायरल हुआ वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
Zara Hatke most weird creatures in the world which look shocked you Weird News
दुनिया के 5 सबसे अजीबोगरीब जीव, जिनकी बनावट देखकर हो जाएंगे हैरान - फोटो : Adobe Stock

पिंक फेयरी आर्माडिलो

पिंक फेयरी आर्माडिलो दिखने में तो किसी चूहे की तरह लगता है, लेकिन इसके शरीर के ऊपरी हिस्से पर ऐसा लगता है जैसे अलग से कोई परत रख दी गई हो। इसे 'पिंक फेयरी आर्माडिलो' कहते हैं। खुदाई में माहिर ये जीव इतनी तेजी से जमीन में खुदाई करते हुए जाते हैं मानो पानी में तैर रहे हों।

Science News: नासा के जेम्स वेब टेलीस्कोप ने खोज ली ऐसी चीज, जो अभी तक थी रहस्य, वैज्ञानिक भी हुए हैरान

विज्ञापन
Zara Hatke most weird creatures in the world which look shocked you Weird News
दुनिया के 5 सबसे अजीबोगरीब, जिनकी बनावट देखकर हो जाएंगे हैरान - फोटो : Adobe Stock

सैगा एंटीलोप

 'सैगा एंटीलोप' दिखने में किसी हिरण की तरह ही होते हैं, लेकिन इनकी लंबी बेढंगी नाक इन्हें सबसे अलग और खास बनाती है। 'सैगा एंटीलोप' रूस और कजाकिस्तान जैसे देश में पाए जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed