फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्ण बजट की तैयारियां शुरू, किसानों के लिए सरकार उठा सकती है ये बड़े कदम

Sun, 26 May 2019 03:47 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 26 May 2019 03:47 PM IST
विज्ञापन
government can take these steps for farmers in full budget 2019

जुलाई के दूसरे सप्ताह में मोदी सरकार अपना पूर्णकालिक बजट पेश कर सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दूसरे कार्यकाल के पहले पूर्ण बजट को पेश करते वक्त आम जनता के लिए कई सारे क्षेत्रों में बदलाव कर सकती है। इनमें आयकर छूट के अलावा होम लोन, पेंशन और आधार जैसे आठ बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। भारत में किसान कई सालों से आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। इसलिए सबसे अहम ये है कि सरकार किसानों के लिए क्या कदम उठाती है। 

government can take these steps for farmers in full budget 2019

बीते सालों में सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री श्रम मानधन पेंशन योजना जैसी लोकप्रिय योजना की घोषणा की गई थी। अब सरकार एक बार फिर किसानों की दिक्कतों को कम करने के लिए नई योजना की घोषणा कर सकती है। जुलाई में पेश होने वाले बजट में सरकार इनके लिए अहम घोषणा कर सकती है। आइए जानते हैं इनके बारे में। 

government can take these steps for farmers in full budget 2019

माना जा रहा है कि इस बार सरकार किसानों की मदद के लिए 30 फीसदी ज्यादा धन आवंटित कर सकती है। इतना ही नहीं, किसानों के लिए कई फ्लैगशिप योजनाओं का आरंभ भी किया जा सकता है। इसके अलावा सरकार मिनिमम सपोर्ट प्राइस (एमएसपी) में बढ़ोतरी भी कर सकती है। कर्ज के बोझ तले दबे किसानों को ब्याज दर में सब्सिडी और फर्टिलाइजर्स पर सब्सिडी भी दी जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
government can take these steps for farmers in full budget 2019

फरवरी में अंतरिम बजट के दौरान 12 करोड़ किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की घोषणा की गई थी। इस योजना के तहत किसानों को छह हजार रुपये मिलने थे। अब पूर्ण बजट से किसानों को काफी उम्मीदें हैं। ऐसे में सरकार भी इनकी समस्याओं को दूर करने की योजना बना रही है।

विज्ञापन
government can take these steps for farmers in full budget 2019

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को सफल बनाने के लिए अंतरिम बजट के दौरान बजट में हर साल 75 हजार करोड़ रुपये आवंटित करने की बात कही गई थी। पूर्ण बजट में इस योजना में और विस्तार किया जा सकता है। अंतरिम बजट में किसानों के लिए 1,40,764 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। अब पूर्ण बजट में किसानों के लिए 1.83 लाख करोड़ रुपये आवंटित किया जा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed