फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्यों खास है 27 करोड़ रुपये की ये आइसक्रीम? जानकर छूट जाएंगे पसीने

Sun, 08 Sep 2019 04:42 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 08 Sep 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
know about most expensive ice cream of the world and its speciality

दुनिया में आइसक्रीम के दीवानों की कमी नहीं है। जिन्हें यह पसंद है वह हर तरह के फ्लेवर की आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं। दुखी होने पर भी लोग आइसक्रीम खाना अच्छा मानते हैं। कहा जाता है कि इसमें हैपी हार्मोन्स होते हैं। आज हम आपको ऐसी आइसक्रीम्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके दाम सुनकर आपको पसीना आ जाएगा। ये हैं दुनिया की पांच सबसे महंगी आइसक्रीम-

स्ट्रॉबेरी एट अरनोड्स

इस आइसक्रीम की कीमत करीब 27 करोड़ 30 लाख रुपये (39 लाख डॉलर) है। इसके साथ 7.09 कैरट के पिंक डायमंड की इंगेजमेंट रिंग भी मिलती है। इस फ्रेंच वनीला आइसक्रीम में स्ट्रॉबेरी, मिंट और व्हिप्ड क्रीम होती है। इसके साथ 17 लाख 50 हजार (25,000 डॉलर) की वाइन भी मिलती है।

know about most expensive ice cream of the world and its speciality

एबसरडिटी संडे

यदि आप इस आइसक्रीम को खरीदेंगे तो आपको न केवल आइसक्रीम बल्कि तंजानिया घूमने का एक लग्जरी टूर भी मिलेगा। रहने की व्यवस्था भी पांच सितारा होटल में की जाती है। इसकी कीमत है 42 लाख रुपये (60,000 डॉलर)। जिसके बाद यह भी महंगी आइसक्रीम की लिस्ट में शुमार हो गई।

know about most expensive ice cream of the world and its speciality

फ्रोजन हॉट चॉकलेट

यह आइसक्रीम एक समय पर सबसे महंगी आइसक्रीम थी। जिसके बाद इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल हुआ था। इसकी कीमत करीब 17 लाख 50 हजार रुपये (25,000 डॉलर) है। यह 28 कोकोआ से बनाई गई है। इनमें से 14 कोकोआ बहुत ही ज्याजा महंगे हैं और दुनिया में सबसे अनोखे भी। यह सोने की कटोरी में परोसी जाती है। जिसके बेस पर सफेद डायमंड का इस्तेमाल होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
know about most expensive ice cream of the world and its speciality

गोल्डन ओपुलेंस संडे

यह चॉकलेट और वनीला बीन के कॉम्बीनेशन से बनती है। इसमें ऊपर की तरफ सोने के पानी चढ़ी चीनी की पत्तियां लगाई जाती हैं। जिससे इनकी सुंदरता काफी बढ़ जाती है। साथ ही इसमें बादाम का भी इस्तेमाल किया जाता है। इसे खरीदने के लिए 48 घंटे पहले ऑर्डर देना होता है। इसकी कीमत करीब 70 हजार रुपये (1,000 डॉलर) है।
 

यह भी पढ़ें: कल से मोदी सरकार सस्ते में बेचेगी सोना, मोटे मुनाफे के लिए आप भी उठाएं लाभ

विज्ञापन
know about most expensive ice cream of the world and its speciality

द विक्टोरिया

यह आइसक्रीम क्रिस्टल की कटोरी में परोसी जाती है। जिसे खरीदने वाला अपने साथ भी ले जा सकता है। इसे बनाने के लिए चॉकलेट और वनीला का इस्तेमाल किया जाता है। इसकी कीमत करीब 70,000 रुपये (1,000 डॉलर) है। इसे गोल्डन कैरेमलाइज्ड पीनट्स और सोने की पत्तियों से सजाकर परोसा जाता है। इसके साथ ही इसमें 24 कैरट गोल्ड डस्ट का भी इस्तेमाल होता है।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed