फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की खबर: आधार कार्ड खो जाने पर ऐसे करें री-प्रिंट, घर बैठे हो जाएगा सारा काम

Sun, 02 Jun 2019 04:25 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 02 Jun 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
re print aadhaar card online by UIDAI website at rupees 50

प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आधार कार्ड केवल एक दस्तावेज ही नहीं है, बल्कि पहचान पत्र है। किसी भी वित्तीय लेनदेन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार बेहद जरूरी है। ऐसे में अगर ये खो जाए तो हम परेशान हो जाते हैं। आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) लोगों को कई सुविधाएं देती है। इन्हीं में से एक है आधार री-प्रिंट करने की सुविधा। आइए जानते हैं इसके बारे में। 

re print aadhaar card online by UIDAI website at rupees 50

यूआईडीएआई ग्राहकों को घर बैठे आधार री-प्रिंट करने की सुविधा देता है। इसके लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट (www.uidai.gov.in) पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाने के बाद आपको आधार री-प्रिंट (पायलट बेस) पर क्लिक करना होगा। अब आपके कंप्यूटर पर एक नया टैब खुल जाएगा, जहां आपको 12 डिजिट का आधार नंबर डालना होगा। अगर आपके पास 12 डिजिट का आधार नंबर नहीं है, तो आप 16 डिजिट वाला वीआईडी नंबर और सिक्योरिटी कोड भी डाल सकते हैं। 

re print aadhaar card online by UIDAI website at rupees 50

अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जो सिर्फ 10 मिनट तक ही वैलिड होगा। ओटीपी डालने के बाद और टर्म एंड कंडीशन वाले विकल्प का चयन करने के बाद आपको इसे सबमिट करना होगा। अब आधार डिटेल वेरिफाई होने के बाद आपको मेक पेमेंट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। आइए जानते हैं इसके लिए आपको कितने पैसों का भुगतान करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
re print aadhaar card online by UIDAI website at rupees 50

आधार री-प्रिंट करने के लिए आपको 50 रुपये देने होंगे। बता दें कि आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से भी इन पौसों का भुगतान कर सकते हैं। पेमेंट के लिए आपको पेमेंट डिटेल पर जाकर पे नाउ (Pay Now) के विकल्प का चयन करना होगा। 

विज्ञापन
re print aadhaar card online by UIDAI website at rupees 50

पेमेंट के बाद आपकी स्क्रीन पर एक एकनॉलेजमेंट आएगा। इस एकनॉलेजमेंट स्लिप को आप डाउनलोड भी कर सकते हैं। इसकी जानकारी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भी आ जाएगी। आपके द्वारा दिए गए एड्रेस पर आपका आधार पोस्ट के जरिए पहुंच जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आप यूआईडीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed