फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुशखबर: ऐसा करने पर गैस एजेंसी आपको देगी पैसे, ये है नियम

Sun, 02 Jun 2019 04:25 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 02 Jun 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
your gas agency will give you money if you do this

गैस सिलेंडर का इस्तेमाल तो हर कोई करता है, लेकिन गैस सिलेंडर के कुछ नियम ऐसे हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। इन नियमों में से एक नियम ऐसा भी है जिसके तहत आप अपनी एजेंसी से पैसे ले सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में। 

your gas agency will give you money if you do this

आपकी गैस एजेंसी आपको घर तक गैस सिलेंडर पहुंचाती होगी। लेकिन अगर आप खुद गोदाम में जाकर गैस लाते हैं तो आपको आने जाने का खर्च मिलेगा। खास बात ये है कि आपको इस सुविधा का लाभ उठाने से कोई इनकार भी नहीं कर सकता। 

your gas agency will give you money if you do this

ऐसी स्थिति में आप अपनी एजेंसी से 19 रुपये 50 पैसे की मांग कर सकते हैं। अगर कोई एजेंसी आपको ये रकम देने से मना भी कर देती है, तो भी आपको घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। 18002333555 नंबर पर आप एजेंसी की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। बता दें कि ये नंबर टोल फ्री है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
your gas agency will give you money if you do this

इतना ही नहीं, आपका रेगुलेटर चोरी होने पर भी आपको एक अनोखी सुविधा मिलती है, जिसके तहत रेगुलेटर चोरी होने पर आप एजेंसी से नए रेगुलेटर की मांग कर सकते हैं। इसके लिए आपको पुलिस में एफआईआर दर्ज करानी होगी और एफआईआर की कॉपी जमा करने के बाद एजेंसी आपको रेगुलेटर दे देगी। 

विज्ञापन
your gas agency will give you money if you do this

सिलेंडर की कीमतों में हुई वृद्धि

जून से तेल कंपनियों ने सब्सिडी और बिना-सब्सिडी के सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि भी कर दी है। यह लगातार तीसरा महीना है जब तेल कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा किया है। 

सबसे ज्यादा वृद्धि बिना-सब्सिडी वाले सिलेंडर में की गई है। तेल कंपनियों ने इसकी कीमतों में 25 रुपये का इजाफा कर दिया है। अब दिल्ली में इस सिलेंडर की नई कीमत 737.50 रुपये, मुंबई में 709.50 रुपये, कोलकाता में 763.50 रुपये और चेन्नई में 753 रुपये हो गई है। 

वहीं सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतों में 1.23 रुपये की वृद्धि की गई है। सब्सिडी वाला सिलेंडर दिल्ली में 497.37 रुपये, कोलकाता में 500.52 रुपये, मुंबई में 495.09 रुपये और चेन्नई में 485.25 रुपये में मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed