फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जरूरी खबर: आज से लागू होंगे ये छह नए नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Sat, 01 Jun 2019 02:55 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 01 Jun 2019 02:55 AM IST
विज्ञापन
these six things will change from june and will affect your budget

एक जून से भारत में छह बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का आपकी जिंदगी पर सीधा असर पड़ेगा। इन नए नियमों से जहां एक ओर आपको राहत मिलेगी, वहीं अगर आपने कुछ बातों का ध्यान नहीं रखा तो आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। इनमें रसोई गैस सिलेंडर के दाम, ब्याज दर पर आरबीआई का फैसला, आर्मी कैंटीन में कारों पर अधिकारियों को मिलने वाली छूट, बसों में लगने वाले पैनिक बटन, बिना हेलमेट पेट्रोल लेने के नियम, आदि शामिल हैं। आइए जानते हैं इन महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में। 



बदल जाएंगे रसोई गैस सिलेंडर के दाम

these six things will change from june and will affect your budget

एक जून से रसोई गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव होगा। रसोई गैस सिलेंडर का दाम बढ़ भी सकता है और घट भी सकता है। इस बदलाव से आपकी जेब पर सीधा असर पड़ेगा। एक मई को सरकारी सेक्टर की तेल कंपनियों ने रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी की थी। तब घरेलू एलपीजी सिलेंडर का दाम छह रुपये बढ़ा था। वहीं गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 22.5 रुपये बढ़ी थी। 

बदल जाएगा आरटीजीएस से पैसे भेजने का समय

these six things will change from june and will affect your budget

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आम आदमी को राहत देते हुए आरटीजीएस (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) के जरिए पैसे भेजने का समय डेढ़ घंटे बढ़ाकर शाम 6 बजे तक कर दिया है। यह व्यवस्था एक जून से प्रभावी होगी। फिलहाल आरटीजीएस के जरिए शाम साढ़े चार बजे तक ही धन अंतरण की सुविधा है। 

आरटीजीएस व्यवस्था के तहत, पूंजी हस्तांतरण (फंड ट्रांसफर) का काम तुरंत होता है। आरटीजीएस का उपयोग मुख्यत: बड़ी राशि के हस्तांतरण के लिए होता है। इसके तहत न्यूनतम दो लाख रुपये भेजे जा सकते हैं और अधिकतम राशि भेजने की कोई सीमा नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कारों पर आर्मी कैंटीन से अधिकारियों को नहीं मिलेगी कोई छूट

these six things will change from june and will affect your budget

सैन्य अफसरों को एसयूवी सहित महंगी कारों पर मिलने वाली छूट अब नहीं मिल पाएगी। सरकार ने सुरक्षाबलों को मिलने वाली यह सुविधा वापस ले ली है। अभी तक सैन्य अधिकारियों को महंगी कारें खरीदने पर कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (सीएसडी कैंटीन) से भारी छूट मिला करती थी। अब सेवानिवृत्त हो चुके और सेवारत अधिकारियों को आठ साल में एक बार सब्सिडी वाली कार लेने की इजाजत होगी। 

आर्मी क्वार्टर मास्टर जनरल (क्यूएमजी) ब्रांच ने 24 मई को निर्देश दिए थे कि एक जून से सैन्य अधिकारी सीएसडी कैंटीन से 12 लाख रुपये तक की कीमत वाली कार, जिसकी इंजन क्षमता 2500 सीसी तक होगी उस पर ही छूट ले सकेंगे, इसमें जीएसटी शामिल नहीं होगा। ठीक इसी तरह का आदेश रक्षा प्रतिष्ठानों में सेवारत सिविलियन अधिकारी पर भी लागू है। 

विज्ञापन

बसों में लगेंगे पैनिक बटन

these six things will change from june and will affect your budget

महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार कोई न कोई कदम उठाती रहती है। अब सरकार ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट वाहनों में पैनिक बटन लगाने का नियम लागू किया है। बता दें कि डीटीसी और क्लस्टर स्कीम की बसों में पैनिक बटन लगाए जाने की तैयारी की जा रही है। जून से दिल्ली एनसीआर में नई बसों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed