{"_id":"5cf0b2babdec22071f56d310","slug":"pubg-addiction-student-died-in-neemuch-of-madhya-pradesh-by-cardiac-arrest-while-playing-pubg","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PUBG खेलते-खेलते 12वीं के छात्र की मौत, लगातार 3 घंटे से खेल रहा था गेम","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
PUBG खेलते-खेलते 12वीं के छात्र की मौत, लगातार 3 घंटे से खेल रहा था गेम
PUBG एक ऐसा नाम जिसे सुनने के बाद कई लोग यही सोचते हैं कि सरकार इस पर प्रतिबंध क्यों नहीं लगा देती, हालांकि गुजरात में पबजी पर एक महीने तक का बैन भी लग चुका है, लेकिन पबजी की दीवानगी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब मध्यप्रदेश के नीमच जिले से एक ऐसी खबर आई है जिसे पढ़ने के बाद भी शायद यही कहेंगे कि अब पबजी पर बैन लगा दो। नीमच में पबजी खेलते-खेलते एक 16 साल के लड़के की मौत हो गई है। आइए जानते हैं पूरा मामला...
2 of 6
PUBG
यह घटना मध्यप्रदेश के नीमच की है जहां 26 मई 2019 की रात को मोबाइल पर पबजी खेलते हुए एक 16 साल के बच्चे की मौत हो गई है। बच्चे की पहचान फुरकान कुरैशी के रूप में हुई है जो कि 12वीं कक्षा का छात्र था। वह राजस्थान से नसीराबाद केंद्रीय विद्यालय में पढ़ता था। फुरकान नीमच एक शादी में आया था।
3 of 6
PUBG
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फुरकान जिस वक्त गेम खेल रहा था, उस समय उसकी छोटी बहन फिजा भी कमरे में मौजूद थी। फिजा के मुताबिक फुरकान अचानक से चिल्लाने लगा, 'ब्लास्ट इट, ब्लास्ट इट', आयन तूने मुझे मरवा दिया, अब मैं तेरे साथ नहीं खेलूंगा।' इसके तुरंत बाद वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
pubg game
- फोटो : Polygon
बताया जा रहा है कि वह पिछले 3 घंटे से लगातार पबजी खेल रहा था। गेमिंग के दौरान वह जोर-जोर से चीख रहा था। इसी दौरान उसे हार्ट अटैक आया और वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसे एक स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
5 of 6
pubg
- फोटो : reddit.com
हार्ट अटैक के बाद फुरकान का इलाज करने वाले कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अशोक जैन के मुताबिक जब फुरकान को अस्पताल लाया गया तो उसकी नब्ज नहीं चल रही थी। इसके बाद उसे बचाने की तमाम कोशिश हुई लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।