फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चिलचिलाती गर्मी में इन उत्पादों की बिक्री में होता है इजाफा

Mon, 03 Jun 2019 05:08 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 03 Jun 2019 05:08 PM IST
विज्ञापन
sales of these items increases to beat the heat in summers

तेज धूप और झुलसा देने वाली गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर रखा है। गर्मी की तपिश इतनी ज्यादा है की दिन के समय खुले में खड़ा हो पाना भी मुश्किल हो रहा है। ऐसे में बाजारों में दिन के समय बिलकुल भी चहल पहल नहीं है। बढ़ती गर्मी में लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। 



गर्मी में फ्रिज, कूलर, एसी और जूसर जैसे उत्पादों की बिक्री बढ़ जाती है। कंपनियों में अपने उत्पाद बेचने की होड़ मची है। ग्राहकों को लुभाने के हर हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। 

गर्मी में सबसे ज्यादा काम आता है एसी

sales of these items increases to beat the heat in summers

गर्मी में केवल पंखे से काम चलाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लोग एसी का प्रयोग करते हैं। एसी की बढ़ती मांग के कारण इसकी बिक्री में भी काफी इजाफा हो जाता है। अप्रैल के इंडस्ट्री डाटा के मुताबिक, एसी की बिक्री में 15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जबकि पिछले साल एसी की सेल दो फीसदी बढ़ी थी। 

एसी खरीदने से पहले आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उसकी रेटिंग कितनी है। जितनी ज्यादा एसी की रेटिंग रहेगी, उतना ही वो बिजली बचाएगा। आमतौर पर एसी एक स्टार से लेकर पांच स्टार रेटिंग के साथ आते हैं। इतना ही नहीं, आजकर बाजार में एयर प्यूरीफायर, एंटी बैक्टीरियल और वाई-फाई सपोर्ट वाले एसी भी आते हैं। लेकिन इनका दाम थोड़ा ज्यादा होता है। 

कूलर की बिक्री में भी होता है इजाफा

sales of these items increases to beat the heat in summers

सिर्फ एसी ही नहीं, गर्मियों में कूलर भी काफी लाभदायक साबित होता है। एसी के मुकाबले कूलर का दाम कम होता है। भीषण गर्मी से कूलर कारोबार को काफी मजबूती मिली है। आजकल कूलर कई नई तकनीकों के साथ उपलब्ध है। इनमें इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), टच डिजिटल कंट्रोल पैनल, मल्टीस्टेज एयर प्यूरीफिकेशन, उच्च दक्षता वाले कूलिंग पैड, इंटेलिजेंट रिमोट, एंटी-बैक्टीरियल टैंक जैसे कई सब-कैटेगरी जैसे पर्सनल, विंडो, टॉवर शामिल हैं। भीषण गर्मी से जूझने के लिए बहुत लोग कूलर खरीदते हैं, जिसकी वजह से गर्मियों में इसकी बिक्री काफी बढ़ जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मियों में फ्रिज की बिक्री में भी होता है इजाफा

sales of these items increases to beat the heat in summers

गर्मी के मौसम में लोगों को जितनी एसी और कूलर की जरूरत पड़ती है, उतनी ही जरूरत फ्रिज की भी पड़ती है। ज्यादातर लोग बाजार से फल-सब्जी लाते ही सीधा फ्रिज में डाल देते हैं लेकिन फिर भी वह कुछ ही दिनों में खराब होने लगती हैं। ऐसे में फ्रिज की डिमांड काफी बढ़ जाती है और उनकी बिक्री में वृद्धि होती है। 

अप्रैल के इंडस्ट्री डेटा के मुताबिक, फ्रिज में आठ फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इससे पिछले साल गर्मियों में फ्रिज की सेल में पांच फीसदी की ही बढ़ोतरी हुई थी। 

विज्ञापन

खूब बिकती है जूस निकालने वाली मशीन

sales of these items increases to beat the heat in summers
जूस - फोटो : SELF

चिलचिलाती गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा मात्रा में जूस और पानी पीना चाहिए। कड़कती धूप में बाहर दुकान पर जाकर जूस पीने से ज्यादा लोग घर पर जूस पीना पसंद करते हैं। इसलिए गर्मियों में जूस निकालने वाली मशीन (जूसर) की बिक्री भी काफी बढ़ जाती है। गर्मियों के मौसम में पानी की कमी को दूर करने के लिए जूस सबसे बेहतर विकल्प है। इसलिए इस मौसम में जूसर काफी बिकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed