फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Union Budget: रुपया कहां से आता है, कहां जाता है? आंकड़ों से समझिए बजट के पाई-पाई का हिसाब

Sat, 01 Feb 2025 04:49 PM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डायरी, अमर उजाला
बिजनेस डायरी, अमर उजाला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 01 Feb 2025 04:49 PM IST
सार

Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार (01 फरवरी) को वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट लोकसभा में पेश किया। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह दूसरा बजट है। पिछला बजट आम चुनावों के बाद 23 जुलाई 2024 पेश किया गया था। बजट में की गई घोषणाओं के लिए आवंटित राशि के पाई-पाई का हिसाब देश के हर आदमी को समझ में आए यह जरूरी है। आइए पूर्व के आंकड़ों की मदद से समझने की कोशिश करते हैं, बजट में पैसा कहां से आता और कहां जाता है?

विज्ञापन
Union Budget: Where does money come from and where does it go calculation of every penny through figures
Budget 2025 - फोटो : Amar Ujala

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट लोकसभा में पेश किया। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के दूसरे बजट पर पूरे देश की निगाहें थीं। सरकार ने आयकर पर बड़ा एलान कर मध्ययम और वेतनभोगी वर्ग को राहत देने का एलान किया। इन सब के बीच लोग अक्सर बजट के बारे में चर्चा तो करते हैं, पर बजट में पैसा कहां से आता है, कहां जाता है? यह हिसाब नहीं समझ पाते। सरकार की ओर से पेश किए गए बजट में आपके लिए क्या है इसे ठीक तरह से समझने के लिए उसके पाई-पाई के हिसाब को समझना जरूरी है। आइए पूर्व के आंकड़ों से समझते हैं सरकार पैसा कहां से लाती है और कहां खर्च करती है...

Union Budget: Where does money come from and where does it go calculation of every penny through figures
बजट 2025-26: आयकर से छूट का दायरा बढ़ा। - फोटो : अमर उजाला

सरकार के पास आने वाले हर एक रुपये में कितना पैसा कहां से आता है?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 01 फरवरी में 50 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट पेश किया। इस बजट को आधार बना कर देखें तो हम यह समझ सकेंगे कि बजट के हर एक रुपये का कितना पैसा कहां से आया और कहां गया...

Union Budget: Where does money come from and where does it go calculation of every penny through figures
Budget 2025 - फोटो : Amar Ujala

एक रुपये का कितना पैसा कहां से आया?
बजट में जो आंकड़े साझा किए हैं, उनके अनुसार एक रुपये का 24 पैसा उधारी और अन्य प्रकार की देयताओं (Borrowings & Other Liabilities) के जरिए जुटाया गया। ऋणों के बाद सरकार के खाते में सबसे ज्यादा राशि आयकर यानी इनकम टैक्स (Income Tax) के जरिए जुटाए गए। इस मद से सरकार के खाते में आए एक रुपये का 22 पैसे आया। उसके बाद 18 से पैसे से अधिक की आमदनी माल व सेवा कर और अन्य करों (GST and other taxes) की वसूली से हुई। कंपनियों पर लगने वाले टैक्सों या निगम कर (Corporation Tax) के जरिए सरकार ने अपने खाते में आने वाले एक रुपये के 17 पैसे जुटाए। बजट 2025 के आंकड़ों के अनुसार करों के अलावा अन्य स्रोतों (Non-Tax Receipts) के जरिए सरकार ने एक रुपये का 9 पैसे जुटाए। वहीं, केंद्रीय उत्पाद शुल्क (Union Excise Duties) से सरकार के खाते में पांच पैसे और सीमा शुल्क (Customs) की वसूली से चार पैसे आए। उधार के अलावा अन्य स्रोतों से पूंजीगत प्राप्ति के तहत (Non-Debt Capital Receipts) सरकार ने एक रुपये में एक पैसे की आमदनी हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Union Budget: Where does money come from and where does it go calculation of every penny through figures
Budget 2025 - फोटो : Amar Ujala

एक रुपये का कितना पैसा कहां खर्च किया गया?
पिछले बजट के आंकड़ों के अनुसार सरकार के पास जो एक रुपया आता है उसमें से 20 पैसे ऋणों की ब्याज अदायगी (Interest Payments) में खर्च होते हैं। 22 पैसे करों और शुल्कों में राज्यों की हिस्सेदारी (States' share of Taxes and Duties) मद में जाते हैं। सरकार अपने पास आने वाले एक रुपये का 16 पैसे केंद्रीय योजनाओं (Central Sector Schemes, रक्षा और आर्थिक सहायता पर होने वाले खर्चे को छोड़कर) खर्च करती है। आठ पैसे राज्यों में केंद्र प्रायोजित योजनाओं (Centrally Sponsored Schemes) पर खर्च होते हैं। आठ पैसे रक्षा क्षेत्र (Defence) पर खर्च किया जाता है। वित्त आयोग और अन्य मदों में (Central Sector Schemes) में भी आठ पैसे ही खर्च किए जाते हैं। आर्थिक सहायता (Subsidies) मद में सरकार छह पैसे खर्च करती है। पेंशन मद (Pensions) में सरकार की ओर से एक रुपये का चार पैसे खर्च किया जाता है। अन्य मदों (Other Expenditure) में सरकार की आमदनी के हर एक रुपये से आठ पैसे खर्च किए जाते हैं।

विज्ञापन
Union Budget: Where does money come from and where does it go calculation of every penny through figures
Budget 2025 - फोटो : Amar Ujala
अब जानते हैं इस बजट में किस मंत्रालय को कितनी राशि दी गई

मंत्रालय/विभाग बजट (रुपये में)
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय 1.37 लाख करोड़
परमाणु ऊर्जा विभाग 3,992 करोड़
रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय 1.61 लाख करोड़
नागरिक एवं उड्डयन मंत्रालय 2,400 करोड़
कोयला मंत्रालय 501 करोड़
आयुष मंत्रालय 3,992 करोड़
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय 18,446 करोड़
दूरसंचार मंत्रालय 1.08 लाख करोड़
उपभोक्ता मंत्रालय 2.15 लाख करोड़
सहकारिता मंत्रालय 1,186 करोड़
कॉरपोरेट मंत्रालय 11,561 करोड़
संस्कृति मंत्रालय 3,360 करोड़
रक्षा मंत्रालय 6.81 लाख करोड़
पूर्वोत्तर क्षेत्रीय विकास मंत्रालय 5,915 करोड़
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय 3,649 करोड़
शिक्षा मंत्रालय 1.28 लाख करोड़
आईटी मंत्रालय 26,000 करोड़
पर्यावरण एवं वन जलवायु परिवर्तन मंत्रालय 3,412 करोड़
विदेश मंत्रालय 20,000 करोड़
वित्त मंत्रालय 19.3 लाख करोड़
मतस्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय 7,544 करोड़
खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय 4,364 करोड़
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय 99,000 करोड़
भारी उद्योग मंत्रालय 7,680 करोड़
गृह मंत्रालय 2.33 लाख करोड़
आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय 96,000 करोड़
सूचना प्रसारण मंत्रालय 4,358 करोड़
जलशक्ति मंत्रालय 99,000 करोड़
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय 32,000 करोड़
कानून एवं न्याय मंत्रालय 5,850 करोड़
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय 23,000 करोड़
खनन मंत्रालय 3,000 करोड़
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय 3,350 करोड़
नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय 26,000 करोड़
पंचायती राज मंत्रालय 1,185 करोड़
संसदीय कार्य मंत्रालय 66 करोड़
कार्मिक मंत्रालय 2,708 करोड़
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय 19,000 करोड़
नियोजन मंत्रालय 1,000 करोड़
बंदरगाह, पोत एवं जलमार्ग मंत्रालय 3,470 करोड़
ऊर्जा मंत्रालय 21,000 करोड़
रेल मंत्रालय 2.55 लाख करोड़
सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय 2.87 लाख करोड़
ग्रामीण विकास मंत्रालय 1.90 लाख करोड़
विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय 38,000 करोड़
कौशल विकास मंत्रालय 6,100 करोड़
सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय 14,000 करोड़
अंतरिक्ष मंत्रालय 13,000 करोड़
सांख्यिकी मंत्रालय 5,400 करोड़
इस्पात मंत्रालय 3,362 करोड़
टेक्सटाइल मंत्रालय 5,272 करोड़
पर्यटन मंत्रालय 2,541 करोड़
आदिवासी कल्याण मंत्रालय 14,000 करोड़
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय 26,000 करोड़
युवा एवं खेल कल्याण मंत्रालय 3,794 करोड़

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed