फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पसंद नहीं आई आधार में छपी अपनी फोटो, तो ऐसे करें अपडेट

Mon, 27 May 2019 10:47 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 27 May 2019 10:47 AM IST
विज्ञापन
update your photo in aadhaar card by these two ways

प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आधार कार्ड केवल एक दस्तावेज ही नहीं है, बल्कि एक पहचान पत्र है। किसी भी वित्तीय लेनदेन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार बेहद जरूरी है। आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) लोगों को कई सुविधाएं देती है। इसके तहत आप आधार में अपनी फोटो भी अपडेट करा सकते हैं। 

update your photo in aadhaar card by these two ways

आधार कार्ड में नंबर, एड्रेस और अपनी अन्य जानकारी बदलने का तरीका तो सबको पता है। लेकिन अब आप आधार में अपनी फोटो भी बदल सकते हैं। आधार में अपनी फोटो अपडेट करने के दो तरीके हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में। 

update your photo in aadhaar card by these two ways

आप यूआईडीएआई के क्षेत्रीय कार्यालय को पत्र लिखकर आधार में अपनी फोटो अपडेट करने के लिए अनुरोध कर सकते हैं। आवेदन के साथ ही आपको अपनी नई फोटो और आधार कार्ड की कॉपी भेजनी होगी। यदि आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाता है तो महज 15 से 20 दिनों में आपको आपका नया आधार कार्ड मिल जाएगा। अगली स्लाइड में जानते हैं आधार में फोटो अपडेट करने का दूसरा तरीका।

विज्ञापन
विज्ञापन
update your photo in aadhaar card by these two ways

सबसे पहले आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट से एनरोलमेंट फॉर्म डाउनलोड कर उसे भरना होगा। अब आपको नजदीकी आधार एनरोलमेंट सेंटर (AEC) पर जाना होगा। एनरोलमेंट फॉर्म आपको आधार सेंटर में एक्जिक्यूटिव को देना होगा। फॉर्म के साथ आपसे बायोमेट्रिक विवरण भी मांगा जाएगा। 

विज्ञापन
update your photo in aadhaar card by these two ways

अब एक्जिक्यूटिव आपसे आपकी नई फोटो लेगा और शुल्क के तौर पर आपको 25 रुपये का भुगतान करना होगा। बता दें कि 25 रुपये पर आपको जीएसटी भी देना होगा। इसके बाद आपको एक पावती दी जाएगी, जिसमें यूआरएन नंबर होगा। इस यूआरएन नंबर की मदद से आप अपडेट की स्थिति चेक कर सकेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed