फोर्ब्स मैगजीन ने बुधवार को 2021 की शीर्ष-100 अमीर भारतीयों की सूची जारी की है। इनमें छह महिलाएं भी शामिल हैं। सूची में 7वें स्थान पर काबिज ओपी जिंदल समूह की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल सबसे अमीर भारतीय महिला हैं। पिछले साल के 6.6 अरब डॉलर के मुकाबले उनकी संपत्ति 2021 में बढ़कर 18 अरब डॉलर (1.34 लाख करोड़ रुपये) पहुंच गई है। शीर्ष-100 अमीरों की संपत्ति इस साल बढ़कर 775 अरब डॉलर (57.9 लाख करोड़ रुपये) हो गई है।
भारत की धनलक्ष्मी: सावित्री जिंदल सबसे अमीर महिला, एक साल में तीन गुना बढ़ी संपत्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विनोद राय गुप्ता
विनोद राय गुप्ता दूसरी सबसे अमीर महिला हैं, जो फोर्ब्स की सूची में 24वें स्थान पर हैं। हैवेल्स इंडिया की कमान संभालने वाली गुप्ता की संपत्ति 3.55 अरब डॉलर से बढ़कर 7.6 अरब डॉलर (56.9 हजार करोड़ रुपये) पहुंच गई है।
लीना तिवारी
फार्मा कंपनी यूएसवी की चेयरपर्सन लीना तिवारी तीसरी सबसे अमीर महिला हैं। सूची में 43वें स्थान पर काबिज तिवारी की कुल संपत्ति 4.4 अरब डॉलर (32.9 हजार करोड़ रुपये) है, जो 2020 में तीन अरब डॉलर थी।
दिव्या गोकुलनाथ
एडटेक एप बायजूज की सह-संस्थापक दिव्या गोकुलनाथ फोर्ब्स सूची में 47वें स्थान पर हैं। वह 4.05 अरब डॉलर (30.3 हजार करोड़ रुपये) के साथ चौथी सबसे अमीर महिला हैं। 2020 में इनकी संपत्ति 3.05 अरब डॉलर थी।
किरण मजूमदार शॉ
बायोकान की संस्थापक किरण मजूमदार शॉ 3.9 अरब डॉलर (29.2 हजार करोड़ रुपये) के साथ 5वीं सबसे अमीर महिला हैं। सूची में 53वें स्थान पर हैं। पिछले साल उनकी संपत्ति 4.6 अरब डॉलर थी।