फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टॉप तीन रिटायरमेंट प्लान, जिनके माध्यम से आपको मिलेगा ज्यादा पैसा

Fri, 17 Jan 2020 03:15 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 17 Jan 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
best retirement plan investment options and earn money easily

जब निवेश की बात आती है तो अच्छी चीजें अक्सर उनके साथ नहीं होती, जो इंतजार करते हैं। जितनी जल्दी निवेश किया जाए, उतना ही ज्यादा अच्छा रहता है। जितनी जल्दी आप निवेश करना शुरू करेंगे, रिटायरमेंट के बाद आपको उतना ही पैसा मिलगा।



हम में से बहुत से लोगों के लिए रिटायरमेंट के बाद जिंदगी का मतलब बिना किसी रोकटोक के सुकून से स्वतंत्र जिंदगी जीना है, जिसमें आपको अपने खर्चों की चिंता करने की जरूरत न पड़े। हालांकि महंगाई बढ़ने के साथ केवल रिटायरमेंट के बाद आरामदायक जिंदगी के बारे में सोचना ही पर्याप्त नहीं है। आपको इसके लिए प्लानिंग करने की जरूरत पड़ती है। सबसे पहले दिमाग में अपने बजट को रखकर सोचना पड़ता है। 

उदाहरण से समझें

आइए इसे एक उदाहरण से समझते हैं कि यह पोस्ट रिटायरमेंट प्लान की स्कीम किस तरह काम करती है। मान लीजिए, नेहा की उम्र 32 साल है। उन्हें इस समय 50 हजार रुपये सैलरी मिल रही है। वह 60 वर्ष की उम्र में रिटायर होंगी। वह रिटायरमेंट के बाद 30 हजार रुपये की मासिक पेंशन लेना चाहती हैं। अब यह सवाल उठता है कि उन्हें अपने रिटायरमेंट की उम्र तक कितनी राशि का निवेश करना चाहिए, ताकि वह भविष्य में संतोषजनक ढंग से जीवन व्यतीत कर सकें।

रिटायरमेंट के बाद 30 हजार रुपये की मासिक पेंशन लेने के लिए नेहा को 4.05 करोड़ की धनराशि एकत्र करने की जरूरत होगी। उन्हें रिटायरमेंट की उम्र तक 12 फीसदी रिटर्न मिलेगा और उसके बाद छह फीसदी की मुद्रास्फीति की दर से पांच फीसदी की दर से रिटर्न मिलेगा। अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिए नेहा को अगले 28 साल तक हर महीने 14,820 रुपये का निवश करना होगा। इस सारी स्थिति को समझते हुए संक्षेप में यह कहा जा सकता है कि अगर सब कुछ योजना के अनुसार होता है तो निवेशक रिटायरमेंट के बाद आर्थिक रूप से सुरक्षित जिंदगी व्यतीत कर सकता है।

यह उदाहरण रिटायरमेंट प्लान लेने की योजनाओं के महत्व को उभारता है।

भारत के टॉप तीन रिटायरमेंट प्लान निम्नलिखित हैं, जिससे आपके पास अपनी जिंदगी की सांझ तक पर्याप्त धनराशि एकत्र हो।

best retirement plan investment options and earn money easily

एचडीएफसी रिटायरमेंट सेविंग फंड

यह रिटायरमेंट के बाद अपने हिसाब से जिंदगी गुजारने का सबसे अच्छा प्लान है। यह स्कीम पांच साल या रिटायरमेंट की उम्र तक होती है। इसमें से जो भी अवधि जल्दी पूरी होती है, उतनी अवधि तक का यह प्लान होता है।  

विशेषताएं

  • यह उम्र और जोखिम के प्रोफाइल पर निर्भर रहती है। इसमें तीन तरह की योजनाएं, इक्विटी, हाइब्रिड इक्विटी और हाइब्रिड ड्प्ट प्लान, शामिल है, जिसमें से आप अपनी पसंद की योजना चुन सकते हैं।
  • मौजूदा योजनाओं के लॉक इन पीरियड के बाद आपके पास अपने संचित कोष को किसी और योजना में निवेश करने का विकल्प भी मौजूद होता है।
  • सिस्टमेटिक विदड्रॉल एडवांटेज प्लान (एसडब्ल्यूपी) के माध्यम से निवेशकों को रिटायरमेंट के बाद स्थिर राशि लेने में मदद मिल सकती है।
  • इस फंड में निवेश की रकम के हिसाब से आयकर अधिनियम 1961 की धारा यू/एस 80 सी के तहत आयकर लगाया जाएगा।
best retirement plan investment options and earn money easily

फ्रैंकलिन इंडिया पेंशन प्लान

फ्रैंकलिन इंडिया पेंशन प्लान एक ऋण आधारित हाइब्रिड फंड है। इस फंड का 40 फीसदी का इक्विटी में निवेश किया जा सकता है, जबकि शेष रकम को फिक्सड इनकम के तहत निवेश किया सकता है, जिससे रिटायरमेंट के बाद निवेशकों को अच्छी-खासी राशि मिल जाती है।

विशेषताएं

  • इससे निवेशकों को रिटायरमेंट के बाद अच्छी खासी रकम हासिल करने की इजाजत मिलती है।इस रकम को निकालने के लिए सुविधाजनक विकल्प का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इस फंड में निवेश की रकम के हिसाब से आयकर अधिनियम 1961 की धारा यू/एस 80 सी के तहत आयकर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
best retirement plan investment options and earn money easily

टाटा रिटायरमेंट सेविंग फंड

यह ओपन एंडेड रिटायरमेंट सोल्यूशन ओरिंएटेड स्कीम है, जिसे 5 साल तक या रिटायरमेंट की उम्र तक, जो भी पहले आए, उस अवधि तक लॉक किया जा सकता है।

विशेषताएं

  • इस प्लान में निवेश के तीन विकल्पों  का ऑफर दिया गया है, जिसमें प्रोग्रोसिव प्लान (इक्विटी ओरिएंटेड सेविंग स्कीम), मॉडरेट प्लान  (इक्विटी और ऋण पर आधारित सेविंग स्कीम), कंजर्वेटिव प्लान (कर्ज पर आधारित सेविंग स्कीम) शामिल है।
  • यह ऑटो ट्रिगर सुविधा के साथ आती है, जिसमें निवेशक की उम्र के अनुसार लाभांश और ऋण का आवंटन बदल जाता है
  • इससे निवेशकों को रिटायरमेंट के बाद  अच्छी-खासी रकम हासिल होती है। इस रकम को निकालने के लिए सुविधाजनक विकल्प का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इस फंड में निवेश की रकम के हिसाब से आयकर अधिनियम 1961 की धारा यू/एस 80 सी के तहत आयकर लगाया जाएगा। 
विज्ञापन
best retirement plan investment options and earn money easily

रिटायरमेंट की प्लानिंग करने से पहले कुछ आसान टिप्स याद रखने बहुत जरूरी है

  • सबसे पहले आप उस राशि के बारे में विचार करना चाहिए, जिसकी जरूरत आपको रिटायरमेंट के बाद अपनी वित्तीय जरूरतों को पूरी करने के लिए पड़ेगी।
  • अपनी मौजूदा सैलरी को देखते हुए आप एक राशि तय कीजिए, जो आप रिटायरमेंट प्लान में निवेश कर सकें।
  • अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त रिसर्च के बाद एक आकर्शक रिटायरमेंट प्लान चुनिए।
  • किसी भी स्कीम में निवेश करने से पहले उसके हानि-लाभ के बारे में अच्छी तरह समझना चाहिए, जिससे वह योजना पूरी तरह आपकी समझ में जाए।
  • किसी भी प्लान को केवल इसलिए मत लीजिए क्योंकि वह प्लान टैक्स में बचत के लिहाज से आपके लिए उपयोगी है। केवल आयकर बचाने के लिए कोई स्कीम या पॉलिसी नहीं लेनी चाहिए।  


मास्टर कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड के निदेशक श्री जश्न अरोड़ा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed