फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोदी सरकार की धमाकेदार योजना, सस्ते में खरीदें सोना, आखिरी दिन आज

Fri, 06 Dec 2019 11:17 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 06 Dec 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
buy cheap gold by Narendra Modi Government Scheme Sovereign Gold Bond
सोना (फाइल फोटो)

लगातार चढ़ती सोने की कीमतों के बीच सरकार ने सस्ती दरों पर सोना खरीदने का मौका दिया है। निवेशक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) योजना के तहत बाजार मूल्य से काफी सस्ता सोना खरीद सकते हैं और आज इसका आखिरी दिन है। इसलिए अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो देर ना करें। इसकी बिक्री पर होने वाले लाभ पर आयकर नियमों के तहत छूट मिलेगी। आइए जानते हैं इस योजना के बारे में।

buy cheap gold by Narendra Modi Government Scheme Sovereign Gold Bond
सोना (फाइल फोटो)

सस्ते में सोना खरीदने का आखिरी दिन आज

योजना के तहत निवेश करने की अवधि दो दिसंबर से ही शुरू हो गई थी और आज यानी छह दिसंबर को इसका आखिरी दिन है। सरकार की ओर से योजना में निवेश के लिए पांच दिन तक का समय दिया गया था। बीते दिनों सोने का दाम अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचा था, लेकिन सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के तहत आप सस्ते में सोना खरीद सकते हैं। अगली स्लाइड में जानते हैं सोने की कीमत और योजना के बारे में। 

buy cheap gold by Narendra Modi Government Scheme Sovereign Gold Bond
सोना (फाइल फोटो)

ये है सोने की कीमत 

योजना के तहत आप 3,795 रुपये प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं। यानी अगर आप 10 ग्राम सोने खरीदते है तो उसकी कीमत 37,950 रुपये बैठती है और गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है।

यह भी पढ़ें: अगर पेट्रोल पंप पर फ्री में नहीं मिली ये नौ सुविधाएं, तो आप रद्द करा सकते हैं उसका लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
buy cheap gold by Narendra Modi Government Scheme Sovereign Gold Bond
फाइल फोटो

होगा इतना फायदा

यानी ऑनलाइन सोना खरीदने पर निवेशकों को प्रति ग्राम सोना 3,745 रुपये का पड़ेगा। ऐसे में आपको 37,550 रुपये में 10 ग्राम सोना मिल जाएगा। जबकि सर्राफा बाजार में सोने की कीमत करीब 39000 रुपये प्रति दस ग्राम है। अगली स्लाइड में जानते हैं आप इसके खरीदारी कहां से कर सकते हैं और कैसे आपको आयकर छूट मेलिगी। 

आगे जानते हैं इसके तहत आप निवेश कहां से कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: इस सरकारी योजना में प्रति माह 200 रुपये निवेश कर मिलेगी 72,000 पेंशन

विज्ञापन
buy cheap gold by Narendra Modi Government Scheme Sovereign Gold Bond
फाइल फोटो

यहां से कर सकते हैं निवेश

गोल्ड बॉन्ड आप बैंकों, डाकघरों, एनएसई और बीएसई के अलावा स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के जरिए भी खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं इसके तहत आपको आयकर छूट कैसे मिलेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed