हम आपको कुछ ऐसे महत्वपूर्ण एलानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक फरवरी 2020 से ही लागू हो गए हैं। इनमें बंद हो रही एलआईसी की 23 योजनाएं, बैंक कर्मियों की हड़ताल, व्हाट्सएप, एटीएम कार्ड से जुड़ी अहम जानकारी, आदि शामिल हैं। इन नए नियमों से जहां एक ओर आपको राहत मिलेगी, वहीं अगर आपने कुछ बातों का ध्यान नहीं रखा तो आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। आइए जानते हैं इन बदलावों के बारे में।
आज से बदल गए एटीएम और WhatsApp सहित ये पांच नियम, जानें आपको फायदा होगा या नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
75 लाख स्मार्टफोन में काम नहीं करेगा WhatsApp
व्हाट्सएप (WhatsApp) ने 1 फरवरी 2020 से लाखों स्मार्टफोन पर अपना सपोर्ट बंद कर दिया है। ऐसे में पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोन यूजर्स को हर हाल में 31 जनवरी 2020 तक नया स्मार्टफोन खरीदने का समय मिला था। 1 फरवरी 2020 से व्हाट्सएप एंड्रॉयड के वर्जन 2.3.7 वाले स्मार्टफोन और आईओएस 7 वाले आईफोन पर व्हाट्सएप काम नहीं करेगा। कंपनी ने कहा है कि उसके इस फैसले का असर अधिक यूजर्स पर नहीं पड़ेगा, क्योंकि अधिकतर यूजर्स के पास नया फोन है। कंपनी ने एक बयान में कहा है कि एंड्रॉयड के किटकैट यानी 4.0.3 वर्जन या इससे ऊपर के वर्जन वाले स्मार्टफोन में व्हाट्सएप का सपोर्ट मिलेगा, लेकिन इससे नीचे वाले वर्जन वाले स्मार्टफोन यूजर व्हाट्सएप का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने नोकिया सैंबियन एस60 में 30 जून 2017, ब्लैकबेरी ओएस और ब्लैकबेरी 10 में 31 दिसंबर 2017, नोकिया एस40 में 31 दिसंबर 2018 के बाद सपोर्ट बंद कर दिया है।
बंद हो जाएंगी LIC की ये 23 योजनाएं
अगर आप भी भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी की कोई योजना लेने पर विचार कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। ऐसा इसलिए क्योंकि एलआईसी ने 31 जनवरी 2020 के बाद करीब दो दर्जन प्लान बंद कर दिए हैं। यानी एक फरवरी 2020 से एलआईसी की ये योजनाएं मिलनी बंद हो गई हैं। नवंबर 2019 के अंत में भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण ( IRDAI ) ने जीवन बीमा कंपनियों को उन लाइफ इंश्योरेंस और राइडर्स को बंद करने को कहा था जो नए प्रोडक्ट गाइडलाइंस के अनुरूप नहीं थे। इससे पहले इन कंपनियों को इन प्रोडक्ट्स को वापस लेने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2019 दी गई थी, जिसे 31 जनवरी तक बढ़ाया गया। साथ ही मौजूदा जीवन बीमा पॉलिसियों में बदलाव या उनके लिए दोबारा अनुमति लेने की आखिरी तारीख 29 फरवरी 2020 है।
यह भी पढ़ें: जमा करना चाहते हैं ज्यादा पैसे, तो क्रेडिट कार्ड से जुड़ी इन चार बातों का रखना होगा ध्यान
एलआईसी की 23 लाइफ इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स बंद हो गई हैं। इनमें ये योजनाएं शामिल हैं-
- एलआईसी भाग्यलक्ष्मी प्लान
- एलआईसी आधार स्तंभ
- एलआईसी आधार शिला
- एलआईसी जीवन उमंग
- एलआईसी जीवन शिरोमणि
- एलआईसी बीमा श्री
- एलआईसी माइक्रो बचत
- एलआईसी न्यू एंडोमेंट प्लस (यूलिप)
- एलआईसी प्रीमियम वेवर राइडर (राइडर)
- एलआईसी न्यू ग्रुप सुपरएन्युएशन कैश एक्युमुलेशन प्लान (ग्रुप प्लान)
- एलआईसी न्यू ग्रुप ग्रेच्युटी कैश एक्युमुलेशन प्लान (ग्रुप प्लान)
- एलआईसी न्यू ग्रुप लीव इनकैशमेंट प्लान (ग्रुप प्लान)
- एलआईसी सिंगल प्रीमियम एंडोमेंट प्लान
- एलआईसी न्यू एंडोमेंट प्लान
- एलआईसी न्यू मनी बैक-20 साल
- एलआईसी न्यू जीवन आनंद
- एलआईसी अनमोल जीवन-II
- एलआईसी लिमिटेड प्रीमियम एंडोमेंट प्लान
- एलआईसी न्यू चिल्ड्रंस मनी बैक प्लान
- एलआईसी जीवन लक्ष्य
- एलआईसी जीवन तरुण
- एलआईसी जीवन लाभ प्लान
- एलआईसी न्यू जीवन मंगल प्लान
बेकार हो गए डाकघर बचत खाते का यह एटीएम कार्ड
डाक विभाग ने बचत खाताधारकों से अपना मोबाइल नंबर अपडेट करने और 31 जनवरी तक मौजूदा मैग्नेटिक एटीएम कार्ड को नए ईएमवी चिप आधारित कार्ड से बदलने के लिए कहा था। मैग्नेटिक कार्ड की तुलना में ईएमवी चिप वाला कार्ड ज्यादा सुरक्षित होता है। डाक विभाग की एक अधिसूचना के मुताबिक, ऐसा नहीं करने की स्थिति में उनका कार्ड ब्लॉक हो सकता है। डाक विभाग के ग्राहक अपनी घरेलू शाखा में जाकर एटीएम कार्ड बदल सकते थे और मोबाइल नंबर अपडेट करा सकते थे। डाक विभाग देश भर में अपने ग्राहकों को बचत बैंक खाते की सुविधा उपलब्ध कराता है। इस खाते में जमा रकम पर सालाना चार फीसदी ब्याज मिलता है और न्यूनतम 500 रुपये जमा करने पर यह खाता खुलवाया जा सकता है। इस खाते के साथ चेक और एटीएम की सुविधा भी मिलती है।
यह भी पढ़ें: खुशखबर: बीमा बाजार में जल्द आ सकती है ये पॉलिसी, ग्राहकों को मिलेगी खास सुविधा
हड़ताल पर रहेंगे बैंक कर्मी
अगर आप बैंक के कामकाज निपटाने के बारे में सोच रहे हैं तो अलर्ट हो जाइए। ऐसा इसलिए क्योंकि आज से तीन दिनों तक देश में बैंक बंद रहने वाले हैं। 31 जनवरी से बैंक यूनियनों ने दो दिन की हड़ताल की घोषणा की है। यानी 31 जनवरी और एक फरवरी 2020 को हड़ताल के चलते बैंक बंद रहेंगे। वहीं दो फरवरी को रविवार है, इसलिए उस दिन भी आप बैंक का कोई कामकाज नहीं कर पाएंगे। दिल्ली प्रदेश बैंक कर्मचारी संगठन के महासचिव अश्वनी राणा ने बताया कि इंडियन बैंक एसोसिएशन ने वेतन में 12.5 फीसदी वृद्धि करने का प्रस्ताव दिया है, जो कि मंजूर नहीं है। इसलिए देश भर के सभी सरकारी बैंकों में कार्यरत कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इससे बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ सकता है।