फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC दे रहा है 3,999 रुपये निवेश कर हर महीने 80,000 कमाने का मौका, आज ही उठाएं लाभ

Tue, 26 Nov 2019 04:08 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 26 Nov 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
earn money by becoming IRCTC authorized ticket booking agent

अगर आप भी पैसों को लेकर परेशान हैं, तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है क्योंकि भारतीय रेलवे आपको हर महीने 80,000 रुपये कमाने का मौका दे रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 55 फीसदी रिजर्व टिकट ऑनलाइन बुक किए जाते हैं। ऐसे में भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन ( IRCTC ) आपको आईआरसीटीसी टिकट बुकिंग एजेंट बनने का मौका दे रहा है, जिसके तहत आप हर महीने मोटी कमाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके लिए आपको क्या करना होगा और आपको कमाई कैसे होगी।



earn money by becoming IRCTC authorized ticket booking agent

रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

  • सबसे पहले आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा।
  • अब एप्लीकेशन फॉर्म पर हस्ताक्षर कर आपको डेक्लेरेशन फॉर्म और अन्य दस्तावेजों को स्कैन कर भेजना होगा।
  • दस्तावेजों को वेरिफाई करने के बाद आईआरसीटीसी की आईडी जेनरेट करने के लिए आपसे 1,180 रुपये जमा करने के लिए कहा जाएगा।
  • ओटीपी और वीडियो वेरिफिकेशन के बाद डिजिटल सर्टिफिकेट तौयार होगा।
  • कोरियर से डिजिटल सर्टिफिकेट मिलने के बाद आपको आईआरसीटीसी की फीस देनी होगी। 
  • इसके बाद आपको आईआरसीटीसी क्रिडेंशियल्स भेज दी जाएंगी।

अगली स्लाइड में जानते हैं इसके तहत आपको कैसे कमाई होगी। 

earn money by becoming IRCTC authorized ticket booking agent

ऐसे होगी कमाई

अधिक टिकट बुक करने पर आपको फायदा होगा। 

  • हर माह अधिकतम 100 टिकट बुक करने पर आपको हर टिकट पर 10 रुपये बुकिंग चार्ज देना होगा। 
  • 101 से 300 टिकट बुक करने पर आपको चार्ज के तौर आठ रुपये देने होंगे।
  • 300 से ज्यादा टिकट बुक करने पर यह चार्ज पांच रुपये हो जाता है। 

 

इतनी होगी कमीशन 

यदि आप स्लीपर और सेकेंड सीटिंग का नॉन-एसी टिकट बुक करते हैं, तो आपको 20 रुपये प्रति पीएनआर और एसी के किसी भी क्लास के टिकट पर 40 रुपये प्रति पीएनआर कमीशन मिलता है। इस तरह यदि आप हर महीने 2 हजार एसी का टिकट बुक करते हैं तो आपको कुल 80 हजार रुपये तक की कमाई हो सकती है। 

अगली स्लाइड में जानते हैं आईआरसीटीसी एजेंट बनने के दो प्लांस के बारे में।

विज्ञापन
विज्ञापन
earn money by becoming IRCTC authorized ticket booking agent

IRCTC एजेंट बनने के ये हैं दो प्लान 

  • प्लान 1 - इसके तहत आपको पहले और दूसरे साल 3,999 रुपये यानी कुल 7,998 रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क के तौर पर देने होंगे। 
  • प्लान 2 - इसके तहत आपको पहले साल 6,999 रुपये देने होंगे। दूसरे साल आपको पैसों का भुगतान नहीं करना होगा। 
विज्ञापन
earn money by becoming IRCTC authorized ticket booking agent

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

  • पैन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • ईमेल आईडी
  • फोटो
  • एड्रेस प्रूफ
  • रेसिडेंशियल एड्रेस प्रूफ
  • डेक्लेरेशन फॉर्म
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed