फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी के पिता हैं तो टेंशन मुक्त होने के लिए जरूर खुलवाएं ये खाता, पैसों से भरी रहेगी जेब

Sun, 16 Feb 2020 09:24 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 16 Feb 2020 09:24 AM IST
सार

अगर आप न्यूनतम निवेश पर अधिकतम रिटर्न पाना चाहते हैं, तो भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही ऐसी कई बचत योजनाएं हैं, जहां पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इनमें से अधिकांश योजनाएं डाकघरों में भी उपलब्ध है, जहां आप स्मॉल सेविंग स्कीम का फायदा उठा सकते हैं।

विज्ञापन
Government Schemes know about Sukanya Samriddhi Yojana and ways to earn money

स्मॉल सेविंग स्कीम के तहत ही सरकार ने सुकन्या समृद्धि नाम की एक खास योजना की शुरुआत की थी, जिसमें निवेशकों को रिटर्न मिलता है और वे अपने वित्तीय लक्ष्य पूरे कर सकते हैं। यह भारत सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत महत्वाकांक्षी योजना है। आज हम आपको इस योजना से जुड़ी हर छोटी बड़ी बात बताने जा रहे हैं। 

योजना में न्यूनतम/अधिकतम कितने पैसे निवेश कर सकते हैं ?

इस योजना में बेटी के नाम पर 15 साल तक अधिकतम 1.50 लाख रुपये सालाना का निवेश करना होगा। वहीं, एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम जमा राशि 1,000 रुपये है। इस योजना से आपको काफी फायदा होगा। यह राशि बेटी की पढ़ाई या शादी में लाभकारी रहेगी। 

निवेश के लिए न्यूनतम कितनी उम्र होनी चाहिए ?

अगर आपकी बेटी की उम्र 10 साल तक है, तो आप सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खोल सकते हैं। निवेश पर इनकम टैक्स कानून के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट भी मिलती है।

Government Schemes know about Sukanya Samriddhi Yojana and ways to earn money

योजना में आप अधिकतम कितने खाते खुलवा सकते हैं ?

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आप एक लड़की के नाम से एक ही खाता खोल सकते हैं। जिन घरों में दो बेटियां हैं या जुड़वा बच्चे हैं, उनके माता-पिता ज्यादा से ज्यादा तीन खाते खोल सकते हैं। 10 साल से कम की उम्र में कम से कम 250 रुपये के जमा के साथ खाता खोला जा सकता है। 

योजना के तहत आप पैसों की निकासी कब कर सकते हैं ?

बेटी के 18 साल की उम्र होने पर खाते में जमा 50 फीसदी राशि को आप निकाल सकते हैं। इस निकासी पर भी आपको किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं देना होगा। बेटी की शादी के अवसर पर आप बाकी बची राशि भी खाते से निकालकर करके इसको बंद कर सकते हैं।

अगली स्लाइड में जानते हैं आप खाता कहां खुलवा सकते हैं और इसके लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी।

Government Schemes know about Sukanya Samriddhi Yojana and ways to earn money

निवेश के लिए खाता कहां खुलवाना होगा ?

सुकन्या समृद्धि योजना का खाता आप देश के किसी भी डाकघर या फिर बैंकों में खुलवा सकते हैं। इसके लिए डाकघर और बैंक में जाकर आपको फॉर्म भरना होगा। फॉर्म भरने के बाद नकद, ड्राफ्ट या चेक की मदद से पैसा जमा करना होगा। इसके बाद खाता खुल जाएगा और आपको इस खाते की पासबुक भी मिल जाएगी। फिर जब भी आप खाते में पैसा जमा करें तो उसकी पासबुक में एंट्री जरूर करवा लें, ताकि आपको पता रहे कि कितना पैसा आपने जमा किया है।

इसके लिए किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी ?

  • सुकन्या स्कीम में खाता खोलने के लिए आपको जिन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी, वे हैं-
  • बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
  • माता-पिता या अभिवावक का पते का प्रमाण (बिजली व फोन का बिल, आधार, एलआईसी पॉलिसी, गैस बिल)
  • माता-पिता या अभिभावक का पहचान पत्र (पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट)

आगे जानते हैं कि योजना के तहत आपको कितना ब्याज मिलेगा।
 

यह भी पढ़ें: खुशखबर: वित्त मंत्री ने दिए संकेत, अब आसानी से बनेगा पैन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
Government Schemes know about Sukanya Samriddhi Yojana and ways to earn money

योजना के तहत निवेशकों को कितना ब्याज मिलता है ?

सुकन्या समृद्धि योजना में निवेशकों को सालाना 8.4 फीसदी ब्याज मिलता है। यह ब्याज दर भारत सरकार द्वारा हर वित्तीय वर्ष में तय की जाती है। साल 2016 -17 में इसमें 9.1 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा था, टैक्स छूट के साथ यह दर 9.2 फीसदी थी। महीने के पांचवे और आखिरी दिन खाते में जमा राशि पर ब्याज जोड़ा जाता है। 

कब तक चलाना होगा सुकन्या समृद्धि योजना खाता? 

सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोलने के बाद यह बेटी के 21 साल के होने या 18 साल की उम्र के बाद उसकी शादी होने तक चलाया जा सकता है।

आगे जानते हैं कि आपके खाते में रकम जमा कसे होगी।
 

यह भी पढ़ें: होम लोन लेते वक्त इन बातों का रखेंगे ध्यान, तो EMI भरनी होगी आसान और कभी नहीं होंगे परेशान

विज्ञापन
Government Schemes know about Sukanya Samriddhi Yojana and ways to earn money

खाते में रकम जमा कैसे होगी?

  • खाते में रकम कैश, चेक, डिमांड ड्राफ्ट या किसी ऐसे इंस्ट्रूमेंट से भी जमा कराई जा सकती है, जिसे बैंक स्वीकार करता हो। 
  • इसके लिए रकम जमा करने वाले का नाम और खाताधारक का नाम लिखना जरूरी है।
  • रकम इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसफर के जरिए भी डाली जा सकती है।
  • इसके लिए संबंधित पोस्ट ऑफिस या बैंक में कोर बैंकिंग सिस्टम होना चाहिए। 
  • अगर खाते में रकम चेक या ड्राफ्ट से चुकाई गयी तो रकम खाते में क्लियर होने के बाद उस पर ब्याज दिया जायेगा।
  • ई-ट्रांसफर के मामले में डिपॉजिट के दिन से यह गणना की जाएगी।

यह भी पढ़ें: करदाताओं के लिए मोदी सरकार की खास योजना, छह स्टेप्स में उठाएं लाभ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed