फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैसे बनवाएं आधार कार्ड? इन दो तरीकों से घर बैठे हो जाएगा सारा काम

Thu, 20 Feb 2020 03:10 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 20 Feb 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
how to apply for aadhaar card online by UIDAI you can use mAadhaar App or take appointment

आधार कार्ड प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आधार कार्ड केवल एक दस्तावेज ही नहीं है, बल्कि पहचान पत्र है। किसी भी वित्तीय लेनदेन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार बेहद जरूरी है। नया आधार कार्ड बनवाने के लिए आपको घंटों तक लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं है। 

how to apply for aadhaar card online by UIDAI you can use mAadhaar App or take appointment

घर बैठे लें अपाइंटमेंट 

आधार जारी करने वाली संस्था यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( UIDAI ) आपको फ्री में ऑनलाइन अपाइंटमेंट लेने की सुविधा देती है। यानी आप घर पर ही आधार कार्ड बनवाने के लिए सेवा केंद्रों पर की अपाइंटमेंट ले सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप कैसे अपाइंटमेंट ले सकते हैं। 

how to apply for aadhaar card online by UIDAI you can use mAadhaar App or take appointment

ऐसे लें अपाइंटमेंट 

  • ऑनलाइन अपाइंटमेंट लेने के लिए आपको सबसे पहले UIDIA की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा। 
  • वेबसाइट पर जाकर आपको 'My Aadhaar' टेब पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपको बुक एन अपाइंटमेंट का एक विकल्प मिलेगा।
  • इसपर जाने के बाद आपको सिटी लोकेशन का एक और विकल्प मिलेगा, जिसमें से आपको शहर का चयन करना होगा। 
  • शहर चुनने के बाद 'प्रोसेस्ड टू बुक एन अपाइंटमेंट' पर क्लिक करें।
  • अब आपके समक्ष एक नया पेज खुलेगा, जिसमें तीन ऑप्शन होंगे- न्यू आधार, आधार अपडेट और मैनेज अपाइंटमेंट। अपनी आवश्यकता के अनुसार आप इनमें से कोई विकल्प चुन सकते हैं।
  • उचित विकल्प चुनने के बाद आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड और ओटीपी डालना होगा, जिसके बाद आपकी एप्लीकेशन वेरीफाई होगी। इस दौरान आपको अपाइंटमेंट के लिए टाइम स्लॉट भी चुनना होगा। ये सब करने के बाद इसे सबमिट कर दें। बता दें कि बुकिंग प्रोसेस पूरी तरह ये मुफ्त है। हालांकि किसी भी सेवा को अपडेट कराने के लिए 50 रुपये की फीस जमा करनी होगी। 

यूआईडीएआई ने दिल्ली, चेन्नई, भोपाल, आगरा, हिसार, विजयवाड़ा और चंडीगढ़ सहित कई जगहों में आधार सेवा केंद्रों को शुरू किया है। 

इसके अतिरिक्त आप मोबाइल आधार एप का भी उपयोग कर सकते हैं, आइए जानते हैं कैसे।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to apply for aadhaar card online by UIDAI you can use mAadhaar App or take appointment

मोबाइल आधार एप का करें इस्तेमाल

यूआईडीएआई के मोबाइल आधार (mAadhaar) एप के जरिए भी अपने काम निपटा सकते हैं। इस एप से जनता को काफी आसानी होती है क्योंकि इस एप में लोगों को कई आधार संबंधी सेवाएं मिलती हैं। इन सेवाओं में आधार डाउनलोड करना, उसका स्टेटस चेक करना, आधार रीप्रिंट के लिए ऑर्डर देना और आधार केंद्र लोकेट (पता मालूम करना) करना आदि शामिल है। एप के जरिए आप बायोमेट्रिक लॉक व अनलॉक करने का विकल्प भी मिलेगा।

विज्ञापन
how to apply for aadhaar card online by UIDAI you can use mAadhaar App or take appointment

इस एप पर सेवाओं के हैं दो सेक्शन 

  • पहला - मेन सर्विस डैशबोर्ड (Main Service Dashboard), जिसमें आपको रीप्रिंट के लिए ऑर्डर, पता बदलने, ऑफलाइन ई-केवाईसी डाउनलोड करना, क्यूआर कोड स्कैन करना, ई-में बदलना या वेरिफाई करना, आदि सुविधाएं मिलती हैं। 
  • दूसरा - माई आधार सेक्शन (My Aadhaar Section), जिसमें आपको आधार प्रोफाइन के लिए पर्सनलाइज्ड सेक्शन मिलता हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed