फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की खबर: 600 से 800 रुपये में खरीदें एक लाख का साइबर बीमा, मिलेंगे कई फायदे

Wed, 19 Feb 2020 10:24 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 19 Feb 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
know about Cyber Insurance to be safe from frauds

देश जिस गति से डिजिटलीकरण की दिशा में आगे बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से साइबर धोखाधड़ी के मामले भी बढ़ रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में आम लोगों के साथ कॉरपोरेट भी इसके शिकार हुए हैं।आज जालसाजों से अपनी गाढ़ी कमाई को बचाना बड़ी चुनौती बन गया है। हममें से ज्यादातर लोग अपने कंप्यूटर और स्मार्टफोन से ही नहीं बल्कि ऑफिस कंप्यूटर और सार्वजनिक वाईफाई के जरिए भी वित्तीय लेनदेन करते हैं। अलग-अलग उपकरणों से निजी जानकारियों तक पहुंच से हम तमाम तरह के जोखिमों के संपर्क में आ जाते हैं। सुरक्षा के तमाम उपाय के बावजूद हैकर्स साइबर धोखाधड़ी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। इसे देखते हुए साइबर बीमा की महत्ता बढ़ गई है, जिसे बड़ी-छोटी कंपनियों के साथ आम लोगों को भी जरूर लेना चाहिए। 

ऐसे जोखिमों से मिलती है सुरक्षा

साइबर बीमा विभिन्न प्रकार के साइबर जोखिम से सुरक्षा देता है। इनमें आईडेंटिटी चोरी, सोशल मीडिया लायबिलिटी, साइबर स्टॉकिंग, मालवेयर अटैक, आईटी चोरी से नुकसान और साइबर एक्सटॉर्शन आदि शामिल हैं। यह ई-मेल स्पूफिंग और फिशिंग से होने वाले नुकसान को भी कवर करता है। कुछ कंपनियों का मानना है कि साइबर बीमा महंगा हो सकता है, लेकिन इसकी प्रीमियम दरें बहुत प्रतिस्पर्धी हैं। आपको एक लाख रुपये का साइबर बीमा लेने के लिए सालाना 600-800 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। 

know about Cyber Insurance to be safe from frauds

जरूर देखें... साइबर बीमा में ये कवर हैं या नहीं

  • ई-मेल स्पूफिंग और फिशिंग से वित्तीय नुकसान
  • बैंक खाते, डेबिट-क्रेडिट कार्ड या ई-वॉलेट में ऑनलाइन भुगतान में धोखाधड़ी
  • गोपनीयता पर हमले से प्रतिष्ठा को पहुंचा नुकसान
  • मालवेयर से डाटा या कंप्यूटर प्रोग्राम को पहुंचे नुकसान के बाद इन्हें वापस इंस्टॉल करने पर होने वाला खर्च
  • परामर्श सेवाओं और कोर्ट में सुनवाई के दौरान पहुंचने का खर्च

यह भी पढ़ें: इस सरकारी योजना के बदले पांच नियम, जान लें वरना हो सकता है नुकसान

know about Cyber Insurance to be safe from frauds

बचाव के लिए इन बातों का रखें ध्यान

  • पर्सनल डिवाइस पर एप में संवेदनशील डाटा रखते समय जरूर देखें कि आपके पास ऐसा सुरक्षा टूल है, जो मालवेयर, रेंसमवेयर या साइबर अपराध का पता लगा सके। 
  • अज्ञात सोर्स वाले ई-मेल या वेबसाइट की अचानक खुलने वाली पॉप-अप विंडो में दी लिंक पर क्लिक न करें। 
  • अज्ञात वेबसाइट पर ई-मेल रजिस्टर्ड करने से बचें। 
  • सही वेबसाइट की पुष्टि करने के लिए वेबसाइट के नाम के आगे देखें कि https:// लगा है या नहीं।
  • मजबूत पासवर्ड बनाएं। अलग-अलग अकाउंट पर एक ही पासवर्ड इस्तेमाल न करें। 

यह भी पढ़ें: बुधवार को एक लीटर पेट्रोल व डीजल के लिए ग्राहकों को चुकाने होंगे इतने पैसे

विज्ञापन
विज्ञापन
know about Cyber Insurance to be safe from frauds

1.42 लाख करोड़ का होगा साइबर बीमा बाजार

वैश्विक स्तर पर साइबर बीमा का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। 2025 तक इसके 20 अरब डॉलर (करीब 1.42 लाख करोड़ रुपये) तक पहुंचने की उम्मीद है। लेकिन भारत में अभी यह 500-700 करोड़ रुपये का है। देश में भी कुछ कंपनियां साइबर बीमा मुहैया करा रही हैं। हालांकि, ऐसे धोखाधड़ी के मामले बढ़ने के बावजूद भारत में कुछ वित्तीय कंपनियों ने ही साइबर बीमा लिया है, लेकिन कम प्रीमियम वाला। इसमें सभी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी कवर नहीं होती है, जिससे वित्तीय मोर्चे पर कंपनियों के लिए खतरा बना रहता है।   

विज्ञापन
know about Cyber Insurance to be safe from frauds

इन राज्यों में सबसे ज्यादा खतरा

2019 के लिए जारी क्विक हील की सालाना रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में महाराष्ट्र, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिम बंगाल और गुजरात ऐसे राज्य हैं, जहां साइबर धोखाधड़ी का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र और दिल्ली-एनसीआर के उपभोक्ताओं को सबसे ज्यादा क्रमश: 3.8 करोड़ और 2.5 करोड़ बार निशाना बनाया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed