फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरकार की मदद से खोलें ये बिजनेस, 25 हजार रुपये निवेश कर कमाई होगी लाखों में

Wed, 15 Jan 2020 03:13 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 15 Jan 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
Open Business with the help of Government Schemes and earn money easily

अगर आप अपनी नौकरी से परेशान आ गए हैं और अपना कारोबार खोलने का विचार कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि हम आपको एक ऐसा प्लान बताने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से आप अपना कारोबार खोल मोटी कमाई कर सकेंगे। खास बात ये है कि इसके लिए केंद्र सरकार भी आपको मदद करेगी और आपको 90 फीसदी तक लोन देगी, जिसे आप बाद में चुका सकते हैं। आपको इसके लिए महज 25,000 रुपये खर्च करने होंगे और आपको लाखों की कमाई होगी। आइए जानते हैं कैसे। 

Open Business with the help of Government Schemes and earn money easily

अगर आप भी अपना बिजनेस खोलने पर विचार कर रहे हैं, तो पोहा बनाने की यूनिट लगाना एक अच्छा कारोबार है। इस बिजनेस में कमाई के मौके भी ज्यादा हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर लोग नाश्ते के रूप में पोहा खाते हैं। पोहे को बनाना बेहद आसान होगा है। इसलिए पोहा का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है। 

आइए जानते हैं इसके लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे। 

Open Business with the help of Government Schemes and earn money easily

खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज कमीशन (Khadi Village Industries Commission) द्वारा एक प्रोजेक्ट प्रोफाइल रिपोर्ट तैयार की गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, पोहा मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के प्रोजेक्ट की कॉस्ट करीब 2.43 लाख रुपये आएगी। इसमें से सरकार आपको 90 फीसदी तक लोन भी प्रदान करेगी। यानी आपको अपने पास से महज 25 हजार रुपये ही खर्च करने होंगे। 

अगली स्लाइड में जानते हैं इसके जरिए आपको फायदा कैसे होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Open Business with the help of Government Schemes and earn money easily

इतनी होगी कमाई

प्रोजेक्ट शुरू करने के बाद एक साल की प्रोडक्शन के लिए आपको रॉ मैटिरियल पर छह लाख रुपये का खर्चा आएगा। इसके जरिए आप लगभग 1000 कुंतल पोहा का प्रोडक्शन कर सकते हैं। इसपर कॉस्ट ऑफ प्रोडक्शन 8.60 लाख रुपये आएगी। यह 1000 कुंतल पोहा 10 लाख रुपये में बेचा जा सकता है। इस तरह आपको करीब 1.40 लाख रुपये की कमाई हो सकती है। 

विज्ञापन
Open Business with the help of Government Schemes and earn money easily

इस तरह खर्च होंगे 2.43 लाख रुपये 

केवीआईसी की रिपोर्ट के अनुसार, 2.43 लाख रुपये निवेश कर आप यह बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसकी यूनिट लगाने के लिए आपको लगभग 500 वर्ग फुट के स्पेस की आवश्यकता होगी, जो तकरीबन एक लाख रुपये की आएगी। पोहा मशीन, सीव्स, भट्टी, पैकिंग मशीन, ड्रम आदि पर एक लाख रुपये खर्च होगा। इस तरह कुल खर्च दो लाख रुपये होगा, जबकि वर्किंग कैपिटल के तौर पर केवल 43 हजार रुपये खर्च होंगे। 

इससे जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आप यहां क्लिक करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed