एटीएम कार्ड चोरी होने या फिर कार्ड क्लोनिंग की घटनाएं आए दिन बढ़ती जा रही हैं। बैंक और आरबीआई द्वारा कई कदम उठाने के बावजूद इन घटनाओं पर रोक नहीं लग रही है। ऐसे में देश के सबसे बड़े बैंक ने एक नई सुविधा को शुरू किया है, जिसके तहत बिना यूजरनेम और पासवर्ड का इस्तेमाल किए आप अपने एटीएम कार्ड को ब्लॉक कर सकते हैं।
बिना पासवर्ड-यूजरनेम के भी ब्लॉक कर सकते हैं अपना एटीएम कार्ड, एसबीआई ने शुरू की सेवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिनटों में हो जाएगा कार्ड ब्लॉक
अगर आप भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम कार्डधारक हैं तो फिर धोखाधड़ी का शिकार होने से पहले अपने कार्ड को कहीं से भी बंद करा सकते हैं। इसके लिए आपको नेटबैंकिंग का इस्तेमाल करना भी जरूरी नहीं है। इसके लिए आपको बैंक के ग्राहक सेवा अधिकारी को भी फोन नहीं करना पड़ेगा।
ऐसे कराएं एटीएम कार्ड को ब्लॉक
अगर आपको अपना एटीएम कार्ड ब्लॉक कराना है तो फिर एसएमएस के जरिए ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर इस फॉर्मेट में मैसेज टाइप करना होगा।‘BLOCK
मान लीजिए आपके कार्ड में 12 अंक हैं 1234 5678 9012 तो आपको ‘BLOCK
ऑन-ऑफ की सुविधा
बैंक आपको अपने कार्ड पर ऑन-ऑफ की सुविधा भी देता है। इस सुविधा को एक्टिवेट या फिर डिएक्टिवेट करने के लिए आपको एसएमएस भेजना होगा। आप प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस), एटीएम, अंतरराष्ट्रीय और घरेलू प्रयोग के लिए कार्ड को बंद या फिर चालू कर सकते हैं। ‘SWON/SWOFF
उदाहरण के लिए प्वाइंट ऑफ सेल एक्टिवेट करने के लिए SWON POS 1234 भेजना होगा। वहीं बंद करने के लिए SWOFF POS 1234 भेजना होगा। इस तरह से आप आसानी से अपने कार्ड से होने वाली धोखाधड़ी से बच सकेंगे।

कमेंट
कमेंट X