फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लो देख लो ये 'सुपर' बाइक, न पेट्रोल चाहिए न डीजल, बस धूप में रखो और दौड़ाओ

Fri, 14 Apr 2017 09:25 AM IST
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल Updated Fri, 14 Apr 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
13 year old haryana farmer son avneet develops solar powered bike, unique super bike
13 साल के बच्चे ने बनाई अनोखी 'सुपर' बाइक
छोटे पैकेट का बड़ा धमाका, 13 साल के बच्चे ने ऐसी अनोखी सुपर बाइक तैयार कर दी, जिसके लिए न पेट्रोल चाहिए न डीजल बस धूप में रखो और दौड़ाओ।
13 year old haryana farmer son avneet develops solar powered bike, unique super bike
13 साल के बच्चे ने बनाई अनोखी 'सुपर' बाइक
कहते हैं कि ​जब मन में लगन और कुछ करने की जिद हो तो कोई भी काम ​कठिन नहीं है। हरियाणा में रेवाड़ी जिले के रहने वाले अवनीत कुमार ने यह साबित कर दिखाया है। यह लड़का पिछले 2 साल से चर्चा में है और अब जापान में 28 मई को अपना हुनर पेश करेगा। इस बच्चे ने सोलर पावर से चलने वाली बाइक बनाई है।
13 year old haryana farmer son avneet develops solar powered bike, unique super bike
13 साल के बच्चे ने बनाई अनोखी 'सुपर' बाइक
अवनीत ने जिस बाइक को बनाया है, वह न पेट्रोल, न ही डीजल और न बैट्री से चलती है, बल्कि ये दौड़ती है सौर ऊर्जा से। उसको धूप से चार्ज किया जा सकता है। यह बाइक एयर पल्यूशन नहीं करती है, जो कि पर्यावरण के लिहाज से काफी उम्दा बात है। यह बाइक काफी किफायती भी है। इससे बनाने में नैनो से भी कम खर्च आएगा।  इस बाइक पर एक व्यक्ति के बैठने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
13 year old haryana farmer son avneet develops solar powered bike, unique super bike
13 साल के बच्चे ने बनाई अनोखी 'सुपर' बाइक
बाइक में सोलर पैनल, बैटरी, दो मोटर व 3 टायर लगाए गए हैं। एक व्यक्ति के बैठने की व्यवस्था वाली इस बाइक की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रतिघंटा है। बाइक में चलते हुए नींद आने पर बजने वाला अलार्म सिस्टम लगा है। मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जिंग सिस्टम भी लगा है। इस पर काफी कम खर्च आता है, महज 5-6 हजार में तैयार की जा सकती है। यह बाइक पैरों से हैंडल हो सकती है, यानी जिसके हाथों में दिक्कत वो भी चला सकता है।
विज्ञापन
13 year old haryana farmer son avneet develops solar powered bike, unique super bike
13 साल के बच्चे ने बनाई अनोखी 'सुपर' बाइक
हालांकि ये इस अविष्कार का शुरुआती रूप ही है, लेकिन आज के इस महंगाई के दौर में सौर ऊर्जा से चलने वाले वाहन लोगों के पैसे बचाने में तो कारगार साबित होंगे। अवनीत ने उस वक्त में इस बाइक को बनाया है जबकि एयर पल्यूशन का दंश पूरा देश झेल रहा है। यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट ने इस संदर्भ में 2000 सीसी इंजन से ज्यादा के वाहनों पर रोक, बीएस-3 वाहनों की बंदी जैसे बड़े कदम भी उठाए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed