फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेलवे ट्रैक पर फंसे रहे 50 हजार लोग, आखिर क्या हुआ ऐसा?

Sun, 25 Oct 2015 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Sun, 25 Oct 2015 10:18 AM IST
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर फंसे रहे 50 हजार लोग, आखिर क्या हुआ ऐसा?

50 thousand people entraped on railway track

रेलवे विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक 12 ट्रेनों के पहिए थम गए और 50 हजार यात्री ट्रैक पर ही फंस गए। तस्वीरों में जानिए माजरा।

रेलवे ट्रैक पर फंसे रहे 50 हजार लोग, आखिर क्या हुआ ऐसा?

50 thousand people entraped on railway track

घटना हरियाणा में पानीपत की है। अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर दीवाना रेलवे स्टेशन के नजदीक ओएचई तार टूट कर ट्रैक पर गिर गए। आनन फानन में ट्रेनों को रास्ते में ही रुकवा दिया। दिल्ली जाने वाली करीब दर्जनभर ट्रेनों के पहिये थम गए। कुरुक्षेत्र-पानीपत पैसेंजर को रद किया गया।

रेलवे ट्रैक पर फंसे रहे 50 हजार लोग, आखिर क्या हुआ ऐसा?

50 thousand people entraped on railway track

सूचना मिलते ही रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और तीन घंटे की मशक्कत के बाद तारों को ठीक कर लिया गया। इस दौरान इस रेलमार्ग पर करीब 50000 यात्री फंसे रहे। ओएचई तार टूटने का कारण इसका ढीला होना माना जा रहा है। रेलवे के अधिकारियों ने लाइन ठीक कराने के साथ तार टूटने के कारणों की रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर फंसे रहे 50 हजार लोग, आखिर क्या हुआ ऐसा?

50 thousand people entraped on railway track

हुआं यू कि शनिवार सुबह 12446 संपर्क क्रांति पानीपत रेलवे स्टेशन से 5.11 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसके बाद डाउन लाइन पर दीवाना स्टेशन के समीप ओएचई तार टूट गया। इसके बाद ट्रेनों के पहिये थम गए। ट्रेनों के अचानक रुक जाने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर फंसे रहे 50 हजार लोग, आखिर क्या हुआ ऐसा?

50 thousand people entraped on railway track

सूचना मिलते ही रेलवे का ओएचई स्टाफ व रेलवे टीआई अनूप, स्टेशन अधीक्षक धीरज कपूर एवं आरपीएफ  स्टाफ मौके पर पहुंचे। रेलवे के तकनीकी अधिकारियों व कर्मचारियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद सुबह करीब आठ बजे लाइन को ठीक किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed