{"_id":"6a82fb4dd0bec88aef0ec477","slug":"video-case-of-purse-snatching-from-a-woman-one-accused-arrested-the-other-absconding-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"महिला से पर्स झपटने का मामला, एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरा फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से पर्स झपटने का मामला, एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरा फरार
सन्मति विमल जैन स्कूल में सेवादार की नौकरी करने वाली महिला से पर्स झपटने के मामले में थाना सिटी पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान जसकरन सिंह जस्सा और भवनदीप सिंह उर्फ भवना, दोनों निवासी गांव डल्ला के रूप में हुई है। पुलिस ने जसकरन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार है।
थाना सिटी के एसएचओ परमिंदर सिंह ने बताया कि दो दिन पहले रविदासपुरा मोहल्ला निवासी मनजीत कौर ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह सन्मति विमल जैन स्कूल में सेवादार के तौर पर ड्यूटी करती है। स्कूल से छुट्टी के बाद जब वह नगर कौंसिल दफ्तर के साथ वाली गली से अपने घर की तरफ जा रही थी तो पीछे से बाइक पर आए दो लुटेरों ने उसका पर्स झपट लिया और फरार हो गए।
महिला के पर्स में मोबाइल फोन, करीब 5 हजार रुपये की नकदी, दो बैंक कॉपियां, आधार कार्ड समेत अन्य सामान था। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी दाना मंडी की तरफ फरार हो गए। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की और एक आरोपी जसकरन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दूसरे आरोपी भवनदीप सिंह की तलाश में छापेमारी कर रही है। शहर में बढ़ती वारदातों से लोगों में दहशत जगराओं शहर में लगातार चोरी, झपटमारी और लूट की वारदातों के कारण लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालात यह हैं कि महिलाएं भी अकेले घर से निकलने में खुद को असुरक्षित महसूस करने लगी हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस एक वारदात को सुलझाने में कामयाब होती है, तब तक शहर में दो नई वारदातें सामने आ जाती हैं। लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के चलते लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए चिंचत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।