फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: चंडीगढ़ में 73वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न, ध्वजारोहण और छात्रों की रंगारंग प्रस्तुतियां

Fri, 16 Aug 2019 10:44 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 16 Aug 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
73th Independence Day 2019 Celebration in Prade Ground Chandigarh
स्वतंत्रता दिवस का जश्न - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में सेक्टर 17 के परेड ग्राउंड में वीरवार को 73वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। देखिए जश्न और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की तस्वीरें...
73th Independence Day 2019 Celebration in Prade Ground Chandigarh
स्वतंत्रता दिवस का जश्न - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल और यूटी के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने परेड की सलामी ली और राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कार्यक्रम में पुलिस जवानों की टुकड़ी ने मार्च पास्ट किया। एनसीसी कैडेटों ने भी इसमें कदमताल मिलाई। वहीं स्कूल बच्चों ने शानदार और रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।
73th Independence Day 2019 Celebration in Prade Ground Chandigarh
स्वतंत्रता दिवस का जश्न - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एडवाइजर मनोज परीदा, डिप्टी कमिश्नर मनजीत सिंह बराड़, डीजीपी, एसएसपी सहित सभी आला अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासक ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाले नागरिकों और पुलिस अफसरों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
73th Independence Day 2019 Celebration in Prade Ground Chandigarh
स्वतंत्रता दिवस का जश्न - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में अपने भाषण में प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने शहर से जुड़ी विभिन्न उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। प्रशासक ने बताया कि शहर के सरकारी स्कूलों के रिजल्ट में 27 फीसद तक का इजाफा हुआ है। शहर में ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के तहत 4960 छोटे फ्लैटों का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन
73th Independence Day 2019 Celebration in Prade Ground Chandigarh
स्वतंत्रता दिवस का जश्न - फोटो : अमर उजाला
गवर्नर ने बताया कि इसके अलावा बच्चों के खेलने के लिए सेक्टर 36, सेक्टर 50 और सेक्टर 56 में 3 नए आधुनिक परिसरों की शुरुआत की गई है। अब शहर में तैराकी, बैडमिंटन, स्क्वैश, बॉक्सिंग जैसे खेलों की सुविधाएं मिलेंगी। एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रेंज भी तैयार करने की योजना भी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed