नहाने गए 8 युवक नहर में डूबे, 4 बचाए, 4 के शव निकले, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वे दोपहर बारह बजे सीमांत गांव बारेके पास से गुजरती गंगनहर में नहाने के लिए चले गए। नहर में पानी का बहाव तेज था। ईस्टबीर, लव, विशाल व अनिल नहर के बीचोबीच नहाने के लिए चले गए जबकि अनीष, अवि, पारस व देव नहर के किनारे नहा रहे थे। अनीष ने बताया कि वो भी नहर के बीचोबीच नहाने के लिए जा रहा था कि उसके तीन साथियों ने उसे पीछे की तरफ खींच लिया। फिरोजपुर में नहर में डूब कर मरे युवकों को देखने पहुंचे लोग।
ईस्टबीर, लव, विशाल व अनिल तेज पानी के बहाव में फंस गए और नहर से बाहर आने का प्रयास करने लगे, लेकिन आ नहीं सके। एक तो पानी का बहाव तेज था और नहर में दलदल थी। नहर में दलदल होने के कारण उक्त चारों गहरे पानी में ही फंस गए और डूब गए। फिरोजपुर में नहर में डूब कर मरने वाले युवकों के शव।
शोर मचाने पर खेतों में कामकाज कर रहे किसानों ने नहर में छलांग लगाई और चारों को नहर से बाहर निकाला। चारों मिट्टी में बुरी तरह लथपथ थे। बाहर निकालकर देखा तो चारों की मौत हो चुकी थी। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। आठों युवक शांति नगर के रहने वाले हैं। फिरोजपुर में नहर में डूब कर मरे युवकों के दस्तों से बातचीत करते हुए भाजपा के पूर्व पंजाब प्रदेश प्रधान कमल शर्मा।