फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किसान नेता चढूनी का वीडियो वायरल, बोले- टिकैत समेत कुछ संगठन भाजपा की गोद में...पढ़ें और क्या कहा

Thu, 04 Feb 2021 07:24 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 04 Feb 2021 07:24 AM IST
विज्ञापन
A video of farmer leader Gurnam Singh Chaduni goes viral on Social media
गुरनाम सिंह चढूनी और राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला

किसान आंदोलन में शामिल संगठनों के नेताओं के एक-दूसरे पर आरोप लगाने के वीडियो भी लगातार वायरल किए जा रहे हैं। अब भाकियू हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह सबसे पहले आंदोलन में शामिल किसानों का आभार जताते हैं और उसके बाद कहते है कि सरकार साजिश रच रही है, जिससे आंदोलन को तोड़ा जा सके।

A video of farmer leader Gurnam Singh Chaduni goes viral on Social media
गुरनाम सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

वह कुछ संगठनों से अलग-अलग बात कर रही है, जिससे संगठनों में फूट पड़ जाए। इसके साथ ही वीडियो में गुरनाम सिंह चढ़ूनी कहते हैं कि कुछ संगठनों के लोग सरकार की गोद में बैठे हुए हैं और टिकैत भी भाजपा की गोद में बैठे हैं तो उनका हरियाणा का अध्यक्ष भी भाजपा की गोद में बैठा है। 
 

A video of farmer leader Gurnam Singh Chaduni goes viral on Social media
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने मेरे ऊपर दो मुकदमे दर्ज कराए हैं। यह वीडियो वायरल होने के बाद गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि यह काफी पुराना वीडियो है और अब वह राकेश टिकैत के साथ हैं। उन्होंने भाजपा आईटी सेल पर पुराने वीडियो इस तरह से वायरल कर आंदोलन को कमजोर करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
A video of farmer leader Gurnam Singh Chaduni goes viral on Social media
गुरनाम सिंह व राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला

हमारे पास गणतंत्र दिवस के वीडियो आए, राष्ट्रद्रोही कौन है, जल्द खुलासा करेंगे - कक्का
संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य शिवकुमार कक्का ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर कहा कि गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में जिस तरह से हुआ है, उसके बाद दो दिन उनको काफी कुछ झेलना पड़ा जिसके लिए उन्होंने अपनी जिम्मेदारी मानते हुए माफी भी मांगी लेकिन अब उनके पास फोटो व वीडियो आ चुके है।

विज्ञापन
A video of farmer leader Gurnam Singh Chaduni goes viral on Social media
हरियाणा के जींद पहुंचे राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला

इनसे यह साफ पता चलेगा कि आखिर देशद्रोही कौन है। किस-किस ने इस तरह की साजिश रची, उन सभी का पर्दाफाश किया जाएगा। इसके साथ ही शिवकुमार कक्का ने कहा कि सरकार ने बिजली, पानी, इंटरनेट सब कुछ बंद कर दिया है, ऐसा नहीं करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed