फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'आप' नेताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज, कई की पगड़ियां उतरीं, सिर फूटे और बहा खून, देखिए तस्वीरें

Fri, 10 Jan 2020 06:09 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 10 Jan 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
AAP leaders Protest outside punjab cm house, police used water cannon
'आप' का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

महंगी बिजली को लेकर सीएम आवास घेरने जा रहे रहे आम आदमी पार्टी के वर्करों पर यूटी पुलिस ने वाटर कैनन चलाई। आधे घंटे के अंदर प्रदर्शनकारियों पर पानी के दो टैंकर खाली कर दिए। कड़ाके की ठंड में भीगने के बावजूद आप कार्यकर्ता भी डटे रहे। आखिर मान ने आश्वासन दिया कि अब बैरिकेड तोड़ने की कोशिश नहीं होगी तो पानी की बौछारें बंद हो गईं। पुलिस करीब ढाई सौ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर अलग-अलग थाने ले गई।

AAP leaders Protest outside punjab cm house, police used water cannon
- फोटो : अमर उजाला

आप कार्यकर्ता सुबह से ही एमएलए हॉस्टल में जुटना शुरू हो गए थे। उनकी ज्यादा संख्या को देखते हुए पुलिस हॉस्टल कॉम्प्लेक्स के दोनों गेटों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे। पुलिस ने किसी को बुलाकर बात करवाने का भरोसा दिया, पर आप नेताओं ने दो-टूक कह दिया कि सीएम के अलावा किसी से बात नहीं होगी, जिसके बाद टकराव तय था। प्रदेश प्रधान भगवंत मान, नेता प्रतिपक्ष हरपाल चीमा, विधायक अमन अरोड़ा, बलजिंदर कौर आदि ने वर्करों को संबोधित किया।

AAP leaders Protest outside punjab cm house, police used water cannon
AAP Protest - फोटो : अमर उजाला

करीब ढाई बजे भगवंत मान और बिजली मोर्चा प्रभारी मीत हेयर की अगुवाई में वर्कर मेन गेट की तरफ बढ़े। मान, हेयर और विधायक जय किशन रोड़ी जैसे ही गेट पर चढ़े, पानी की बौछारें पड़ीं और तीनों नीचे गिर पड़े। मान की पगड़ी उतर गई। इसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन से प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया। बड़ी संख्या में लोगों की पगड़ियां उतर गईं। इस बीच आप वर्करों ने वहां पड़े चार-पांच पत्थर भी उठा कर पुलिस की तरफ फेंके। लेकिन पानी की बौछारों के आगे बात नहीं बनी।

विज्ञापन
विज्ञापन
AAP leaders Protest outside punjab cm house, police used water cannon
AAP Protest - फोटो : अमर उजाला

गेट पर चढ़ने वाले प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठी का भी प्रयोग किया। करीब आधे घंटे तक पानी की बौछारें चलती रहीं। एक बार पानी खत्म हो गया तो दूसरा टैंकर मंगवाया गया। बौछारों की चपेट में आकर प्रदर्शनकारी गिरे, कई को चोटें भी आईं। आखिर करीब तीन बजे मान ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि अब कोई बैरिकेड तोड़ने की कोशिश नहीं करेगा, तब वाटर कैनन का प्रयोग बंद किया गया। उसके बाद भीगे कपड़ों में ही मान ने वर्करों को संबोधित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि अकालियों की तरह ही कांग्रेस सरकार भी निजी थर्मल प्लांट प्रबंधकों से मिल गई है और बिजली समझौते रद्द नहीं कर रही।

विज्ञापन
AAP leaders Protest outside punjab cm house, police used water cannon
AAP Protest - फोटो : अमर उजाला

आप इसके खिलाफ आंदोलन जारी रखेगी। उसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर बाहर खड़ी बसों में बिठाया और अलग-अलग थाने ले गई।

गेट पार करने में कामयाब रहे रोड़ी
पुलिस और प्रदर्शनकारियों की जद्दोजहद के बीच विधायक जयकिशन रोड़ी गेट पार करने में कामयाब हो गए। उनकी पगड़ी तो बौछारों में उतर चुकी थी, वह ऐसे ही दौड़ पड़े। पुलिस ने उन्हें पकड़ा तो वह नारेबाजी करने लगे। आखिर उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed