{"_id":"6a85bddb5e26fce1b706211a","slug":"video-17-accused-arrested-in-arms-smuggling-case-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों की तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, 17 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों की तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, 17 आरोपी गिरफ्तार
अमृतसर देहात और कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 15 पिस्तौल, 10 किलो से अधिक हेरोइन, 1 किलो 476 ग्राम मेथामफेटामाइन (आइस), करीब 13 लाख रुपये की ड्रग मनी, जिंदा कारतूस और चोरी के मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, हथियारों की तस्करी का नेटवर्क पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए चलाया जा रहा था और इसके तार पंजाब के अलावा राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली तक जुड़े हैं।
अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डीआईजी बॉर्डर रेंज हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि अमृतसर देहात पुलिस ने इंटेलिजेंस, ह्यूमन इंटेलिजेंस और आईटी की मदद से कार्रवाई करते हुए सात पिस्तौल बरामद किए। इनमें तीन विदेशी निर्मित और चार पाकिस्तान में बने 30 बोर के पिस्तौल शामिल हैं। पुलिस ने 1.476 किलो ‘आइस’ और 1.5 किलो हेरोइन भी बरामद की है। इस मामले में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर पांच एफआईआर दर्ज की गई हैं।
वहीं कमिश्नरेट पुलिस ने आठ पिस्तौल बरामद किए। इनमें तीन 30 बोर, चार 9 एमएम ग्लॉक और एक 32 बोर पिस्तौल शामिल है। इसके अलावा 8 किलो 536 ग्राम हेरोइन, करीब 13 लाख रुपये की ड्रग मनी, कारतूस और चोरी के मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं। इस मामले में नौ आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।
शूटिंग और सुपारी किलिंग में इस्तेमाल होते थे हथियार
डीआईजी ने बताया कि बरामद अवैध हथियारों का इस्तेमाल शूटिंग, हत्या, सुपारी किलिंग, रंगदारी के लिए फोन कॉल और घरों-दुकानों पर फायरिंग जैसी वारदातों में किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस अब नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच कर रही है। डीआईजी ने संकेत दिया कि आने वाले दिनों में बड़े तस्करों और कथित गैंगस्टरों के खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।