{"_id":"6a8568658ef18fd6880c66e1","slug":"breakthrough-for-amritsar-police-nine-arrested-in-connection-with-three-drug-arms-networks-heroin-pistols-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर पुलिस को सफलता: नशे और हथियारों के तीन नेटवर्क से जुड़े नौ गिरफ्तार, हेरोइन-पिस्तौल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर पुलिस को सफलता: नशे और हथियारों के तीन नेटवर्क से जुड़े नौ गिरफ्तार, हेरोइन-पिस्तौल बरामद
Wed, 19 Aug 2026 01:55 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: Nivedita
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:55 PM IST
सार
गिरफ्तार आरोपियों में शामिल कुछ लोग विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे। पुलिस के अनुसार, विदेश से अवैध हथियार और हेरोइन की खेप आरोपियों तक पहुंचाई जाती थी। इसके बाद इन खेपों को आगे स्थानीय स्तर पर अन्य आपराधिक तत्वों तक पहुंचाने का काम किया जाता था।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद सामान
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर जिला शहरी पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े तीन अलग-अलग नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8.536 किलो हेरोइन, आठ अवैध पिस्तौल, 12.95 लाख रुपये की ड्रग मनी और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में इन नेटवर्क के तार विदेश में बैठे हैंडलरों से जुड़े है।
प्रारंभिक पूछताछ और जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में शामिल कुछ लोग विदेश में बैठे हैंडलरों के संपर्क में थे। पुलिस के अनुसार, विदेश से अवैध हथियार और हेरोइन की खेप आरोपियों तक पहुंचाई जाती थी। इसके बाद इन खेपों को आगे स्थानीय स्तर पर अन्य आपराधिक तत्वों तक पहुंचाने का काम किया जाता था।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन आरोपियों को हथियार और नशे की खेप किस माध्यम से मिलती थी और इनके पीछे कौन-कौन लोग सक्रिय थे। जांच में आरोपियों के मोबाइल फोन, संपर्कों और लेनदेन से जुड़े पहलुओं को भी खंगाला जा रहा है। इस मामले में थाना कैंटोनमेंट और थाना छेहरटा में कुल तीन एफआईआर दर्ज की हैं। तीनों मामलों में गिरफ्तार आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस का फोकस इस बात पर है कि बरामद हेरोइन और हथियारों की सप्लाई कहां से हुई और इन्हें आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस आरोपियों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज खंगाल रही हैं। इसका उद्देश्य नशे और हथियारों की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करना है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि विदेश में बैठे हैंडलरों के साथ स्थानीय स्तर पर कौन-कौन लोग समन्वय कर रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, जांच पूरी होने के बाद नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और सप्लाई चैन के बारे में और जानकारी सामने आ सकती है।