{"_id":"5e030d5a8ebc3e87d46889f4","slug":"aap-mp-bhagwant-mann-controversy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहले भी विवादों में रह चुके हैं 'आप' के भगवंत मान, 5 मामले जिन पर हुआ खूब बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले भी विवादों में रह चुके हैं 'आप' के भगवंत मान, 5 मामले जिन पर हुआ खूब बवाल
Wed, 25 Dec 2019 01:04 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 25 Dec 2019 01:04 PM IST
विज्ञापन
भगवंत मान
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'आप' के भगवंत मान का विवादों से पुराना नाता रहा है। वे अपनी कॉमेडी के लिए तो मशहूर हैं ही, राजनीति में भी सुर्खियों में रहते हैं। आइए एक नजर डालते हैं कॉमेडी किंग के कुछ पुराने विवादों पर...
भगवंत मान
सबसे ताजा मामला हुआ मीडियाकर्मियों से उलझने का, 24 दिसंबर को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सांसद भगवंत मान मीडियाकर्मियों से ही उलझ गए। पार्टी के मोहाली स्थित प्रदेश कार्यालय में बैठक थी। इसके बाद वह पत्रकारों से बात कर रहे थे। उनसे पूछा गया कि शिरोमणि अकाली दल विभिन्न मुद्दों पर धरने दे रहा है, आम आदमी पार्टी क्या कर रही है। इस सवाल पर मान अचानक आपा खो बैठे। उन्होंने शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल के लिए आपत्तिजनक शब्द कहे और खड़े होकर पत्रकार से तू-तड़ाक करने लगे। उन्होंने कहा कि क्या सारे सवाल पूछने का ठेका तुमने ही ले रखा है। यह सुनकर पत्रकार भी भड़क गए और मान के रवैये का विरोध करने लगे। आप नेताओं ने भी मान को शांत करने की कोशिश की। उसके बाद मान वहां से चले गए।
भगवंत मान
जुलाई 2016 में ही भगवंत मान ने एक रैली के दौरान विवादित बयान देकर सभी को चौंका दिया था। सांसद ने कहा था कि हर सांसद का रोजाना डोप टेस्ट होना चाहिए। इससे जो लोग उनको बिना वजह बदनाम करते हैं, उनकी सारी सच्चाई जनता के सामने आ जाएगी। वे सांसद हरिंदर सिंह खालसा के आरोपों पर टिप्पणी कर रहे थे, जब उन्होंने यह बयान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवंत मान
जुलाई 2014 में ही दिल्ली के बजट पर चर्चा के दौरान मान ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सांसद ने लालू यादव के परिवार को भी बीच में लपेट लिया था। उन्होंने कहा कि दिल्ली में विकास की बात करने वाली कांग्रेस के विधायकों से ज्यादा तो लालू यादव के बच्चे हैं। भगवंत मान के इस बयान से लोकसभा में काफी हंगामा हुआ। इतना ही नहीं, 'आप' सांसद ने भाजपा सांसद रमेश विधूड़ी को लेकर भी विवादित टिप्पणी की।
विज्ञापन
भगवंत मान
अक्तूबर 2015 में भगवंत मान पंजाब में गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूप की बेअदबी मामले में आयोजित शहीदी समारोह में शराब पीकर पहुंच गए थे। सांसद भगवंत मान से शराब की बदबू आने की जानकारी तुरंत ही शहीदी दिवस के आयोजकों को दी गई। इसके बाद हंगामा मच गया। सिख जत्थेबंदियों के कार्यकर्ताओं ने मान को स्टेज से उतार दिया और बाद में उन्हें समारोह स्थल से ही बाहर जाने को मजूबर कर दिया गया।