फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला की पेंटिंग प्रतियोगिता, पुरस्कार पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे, कई ने जीता दिल

Sun, 01 Sep 2019 07:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 01 Sep 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Painting Competition And Prize Distribution
अमर उजाला पेंटिंग प्रतियोगिता

पेंटिंग बनाने में माहिर स्टूडेंट्स की क्रिएटिविटी को एक मंच देने के मकसद से शुरू की गई अमर उजाला पेंटिंग प्रतियोगिता ने एक पड़ाव पार कर लिया है। अगस्त में हर हफ्ते आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को रविवार को पुरस्कार व सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। सेक्टर 9 स्थित दफ्तर में आयोजित एक कार्यक्रम में स्टूडेंट्स के साथ उनके पैरेंट्स भी पहुंचे थे। इस दौरान दोनों का उत्साह व आत्मविश्वास देखते बनता था। कई स्टूडेंट्स के साथ उनके छोटे भाई-बहन भी आए हुए थे। जब उनके बड़ों को सम्मान मिला तो उनके चेहरे और आंखों में खुशी साफ झलक रही थी। इस दौरान कुल 28 स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। एक स्टूडेंट्स किसी कारणवश मौके पर नहीं पहुंच पाया। उसे बाद में पुरस्कार दिया जाएगा।

Amar Ujala Painting Competition And Prize Distribution
- फोटो : अमर उजाला

पेंटिंग प्रतियोगिता की शुरुआत पांच अगस्त को हुई थी। प्रतियोगिता का आयोजन हर हफ्ते होना है। इसकी एक थीम होती है। थीम का सुझाव चंडीगढ़ स्थित स्कूलों के आर्ट्स टीचर की ओर से दिया जाता है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए उस विषय पर आधारित पेंटिंग को अमर उजाला के दफ्तर में भेजना होता है। इसमें दो कैटेगरी बनाई गई है।

पहली कैटेगरी क्लास 6-8, और दूसरी 9-12वीं तक रखी गई है। शनिवार को एक सीनियर आर्ट्स टीचर सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग का चुनाव करते हैं। दोनों कैटेगरी में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले स्टूडेंट्स के रिजल्ट उनकी फोटो और पेंटिंग के साथ सोमवार के अंक प्रकाशित किया जाता है। प्रत्येक हफ्ते के विजेताओं को महीने के आखिरी में सम्मानित किया जाता है।
 

Amar Ujala Painting Competition And Prize Distribution
- फोटो : अमर उजाला

इन स्टूडेंट्स को किया गया सम्मानित
सेक्टर 9 स्थित कार्मल कान्वेंट हाई स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा यशिता सिंह, अंबाला कैंट के केवी नंबर 4 के 11वीं के छात्र अनिकेत कुमार, राजपुरा के गांव गदापुर के दसवीं कक्षा के छात्र जसकरण सिंह, सेक्टर 27 बी स्थित भवन विद्यालय की छठी कक्षा की छात्रा साक्षी शर्मा, अंबाला कैंट के केवी नंबर चार के नौवीं कक्षा की छात्रा यशिका वर्मा, जीएमएसएसएस 8 बी की छात्रा गौरी मैती, सेक्टर 38 स्थित श्री गुरु हरकिशन मॉडल स्कूल की छठी कक्षा की छात्रा एंजिल, सेक्टर 28 बी स्थित सेंट सोल्जर इंटरनेशनल स्कूल की छठी बी की छात्रा तनवी खुराना, जीएमएसएसएस 35 डी की 12वीं कक्षा की छात्रा तारुषी, जीएमएसएसएस 8 बी छात्रा ईशा, जीएमएसएसएस 8 बी के छात्र शिवम गुलाटी, सेक्टर-22डी स्थित शिशु निकेतन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा मान्या भार्गव, सेक्टर-38 डी स्थित श्री गुरु हरकिशन मॉडल स्कूल के छठी कक्षा की छात्रा मनकीरत कौर, सेक्टर-40 स्थित शारदा सर्वहितकारी स्कूल के छठी-ए की छात्रा स्नेहा सागर, सेक्टर-38डी स्थित श्री गुरु हरकिशन मॉडल स्कूल के नौवी कक्षा के छात्रा संजना, सेक्टर-47बी स्थित माउंट कार्मल स्कूल की नौवीं की छात्रा उषा किरन, सेक्टर-47 बी स्थित माउंट कार्मेल स्कूल में 7वीं कक्षा की छात्रा रितिशा सिन्हा, सेक्टर-40 स्थित शारदा सर्व हितकारी स्कूल के छठी कक्षा की छात्रा स्नेहा बंसल, सेक्टर-8 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल 8वीं ए की छात्रा निधि, जीएमएसएसएस-8बी के 11वीं कक्षा की छात्रा सिमरन, सेक्टर 35डी स्थित एसजीजीएस स्कूल के 11वीं के छात्र गुरकीरत सिंह, जीएमएसएसएस सेक्टर 39 के छात्र रजत कुमार, जीएमएसएसएस सेक्टर 39 की दीपशिखा, जीएमएसएसएस सेक्टर 39 की स्वाति, केबीडीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अजितेश को पुरस्कार व सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Painting Competition And Prize Distribution
अमर उजाला पेंटिंग प्रतियोगिता

सागर भी सम्मानित किए गए
लोकसभा चुनाव के दौरान शत-प्रतिशत मतदान के लिए अमर उजाला की ओर से एक अभियान चलाया गया था। इस दौरान एक स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था, जिसमें कई स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। इनमें तृतीय कैटेगरी में सागर भाटिया प्रथम आए थे। आयोजन के दौरान सागर भाटिया को भी सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता के बाकी विजेताओं को जल्द पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन
Amar Ujala Painting Competition And Prize Distribution
अमर उजाला पेंटिंग प्रतियोगिता

अगली थीम की घोषणा आज
पेंटिंग प्रतियोगिता की इस हफ्ते की थीम की घोषणा आज की जाएगी। साथ ही 31 अगस्त के रिजल्ट भी प्रकाशित किए जाएंगे। सितंबर में होने वाली प्रतियोगिता में थोड़ा बदलाव किया जा रहा है। दरअसल, इस महीने स्कूलों में परीक्षाएं आयोजित होनी हैं। ऐसे में सितंबर में हर हफ्ते के बजाय 15 दिन में एक बार प्रतियोगिता आयोजित होगी। परीक्षाएं खत्म होने के बाद फिर से हर हफ्ते आयोजन होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed