{"_id":"fed2f65331ed06d69dfdb6d6f0efad6f","slug":"brave-jija-sala-who-catch-pakistani-terrorist-naveed-tribute-to-shaheed-rocky","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आतंकी नावेद को पकड़ने वाले जीजा-साले की शहीद को श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी नावेद को पकड़ने वाले जीजा-साले की शहीद को श्रद्धांजलि
Sat, 15 Aug 2015 08:55 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमरउजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
Updated Sat, 15 Aug 2015 08:55 AM IST
विज्ञापन
आतंकी नावेद को पकड़ने वाले जीजा-साले की शहीद को श्रद्धांजलि
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तानी आतंकी नावेद को जिंदा काबू करने वाले जम्मू कश्मीर के जांबाज युवा जीजा साला की जोड़ी विक्रमजीत शर्मा व राकेश शर्मा की जोड़ी भारतीय सेना के जांबाज शहीद रॉकी के घर रामगढ़ माजरा गांव में श्रद्धांजलि देने पहुंची। एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष एमएस बिट्टा भी उनके साथ मौजूद रहे। वे शुक्रवार को यमुनानगर के शहीद रॉकी के घर सांत्वना देने जाते समय कुछ देर के लिए करनाल रुके।
आतंकी नावेद को पकड़ने वाले जीजा-साले की शहीद को श्रद्धांजलि
2 of 5
राकेश शर्मा और विक्रमजीत ने शहीद के घर पर गायत्री मंत्र का जाप किया। उन्होंने रॉकी के परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि रॉकी की कुर्बानी से कई जवानों की जान बची है। रॉकी की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि आतंक का जवाब गोली ही है। वहीं मनिंद्र जीत सिंह बिट्टा ने कहा कि दिल्ली सरकार की तरह पूरे देश में शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपये दिए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले सुबह जवानों के सिर काटे जाते थे।
आतंकी नावेद को पकड़ने वाले जीजा-साले की शहीद को श्रद्धांजलि
3 of 5
अब पाकिस्तान की ओर से एक गोली चलती है तो उसका जवाब सौ गोलियों से दिया जाता है। बिट्टा ने कहा कि शहीद की कमी पैसे से पूरी नहीं होती। आतंकियों को जवाब देने के लिए जब तक राजनेता एक नहीं होते और एक-दूसरे का विरोध करना बंद नहीं करते, तब तक देश से आतंकवाद समाप्त नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी नावेद को पकड़ने वाले जीजा-साले की शहीद को श्रद्धांजलि
4 of 5
अगर सभी राजनेता एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाएं तो देश से आतंकवाद समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उधमपुर में जिंदा पकड़े आतंकी के पाकिस्तानी होने के सबूत मिल गए हैं। अब सारी दुनिया जान गई है कि पाक आतंकियों को बढ़ावा दे रहा है। ऐसे में पाक को अब आतंकवाद देश घोषित कर देना चाहिए।
विज्ञापन
आतंकी नावेद को पकड़ने वाले जीजा-साले की शहीद को श्रद्धांजलि
5 of 5
दोनों युवाओं ने आतंकी को पकड़ने की पूरी घटना का जिक्र किया। आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने बताया कि दोनों जांबाजों की वीरता के कारण उन्हें दिल्ली में ब्रेव सन आफ इंडिया अवॉर्ड दिया गया है, जबकि एक दिन पहले मुंबई में बॉलीवुड के स्टार सुनील शेट्टी ने उन्हें बहादुरी पुरस्कार से नवाजा है। बिट्टा ने बताया कि इन युवाओं को देश के हर कोने में ले जाएंगे, ताकि लोग आतंक से डरें नहीं, बल्कि इनकी तरह मुकाबला करें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।