मुख्यमंत्री बादल की रैली से लौट रही सवारियों से खचाखच भरी ओवरस्पीड मिनी बस बेकाबू हो गई और लुधियाना में डेहलों, मेन रोड पर पलट गई। हादसे में बस में सवार 40 लोग घायल हो गए। हादसे का पता चलते ही गुरुद्वारे में मौजूद संगत बाहर आई और बस के शीशे तोड़कर लोगों को बाहर निकला। कुछ घायलों को डेहलों के सिविल अस्पताल और कुछ को लुधियाना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
{"_id":"570279264f1c1ba44ec8114d","slug":"bus-accident-during-cm-rally-40-injured","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री की रैली से लौट रही मिनी बस पलटी, 40 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री की रैली से लौट रही मिनी बस पलटी, 40 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Tue, 05 Apr 2016 05:34 PM IST
विज्ञापन
लुधियाना में बस एक्सीडेंट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना में बस एक्सीडेंट
- फोटो : amar ujala
गंभीर रूप से घायल हुई जशनदीप कौर (9) को पटियाला राजिंदरा अस्पताल और महकदीप कौर (10) को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है। हादसे में ड्राइवर निर्मल सिंह बाल-बाल बच गया, जबकि कंडक्टर जसवंत सिंह की दाई टांग टूट गई। लुधियाना सिविल अस्पताल में दाखिल घायलों की पहचान परमजीत कौर (30), राजवीर सिंह (35), लवदीप सिंह (5), कमलजीत कौर (32), मलकीत कौर (58), पिंकी (17), गुरमीत कौर (33), ओम प्रकाश (57), गगनदीप सिंह (15), कुलविंदर कौर, स्वर्ण कौर और सुमन देवी है।
लुधियाना में बस एक्सीडेंट
- फोटो : amar ujala
मामूली घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं थाना डेहलों की पुलिस ने मिनी बस के ड्राइवर निर्मल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे काबू कर लिया है। हादसा रविवार देर रात करीब 1.30 बजे हुआ। धुरी के रहने वाले जगसीर सिंह ने बताया कि गढ़शहर के जिला खरालगढ़ में बादल की रैली और धार्मिक समागम था। उस रैली में हिस्सा लेने के लिए उनके गांव से करीब छह बसें गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना में बस एक्सीडेंट
- फोटो : amar ujala
रविवार रात वह खरालगढ़ से धुरी वापस जा रहे थे। देर रात रास्ते में डेहलों के दशमेश ढाबे पर खाना खाने रुके। जगसीर सिंह का कहना है कि जो बस हादसाग्रस्त हुई, पहले वह भी उसी बस में बैठा था। भीड़ होने के कारण दूसरी बस में बैठ गया। उन्होंने आरोप लगाया कि आगे चल रही बस का ड्राइवर निर्मल सिंह नशे में था।
विज्ञापन
लुधियाना में बस एक्सीडेंट
- फोटो : amar ujala
ड्राइवर ने बस की स्पीड तेज कर दी और डेहलों थाने से कुछ दूरी पर स्थित मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद बस 4-5 पलटियां खाती हुई पलट गई। वह डेहलों स्थित गुरुद्वारा साहिब के बिल्कुल सामने पलटी। हादसे के समय गुरुद्वारे में कीर्तन संपन्न हुआ था। वहां मौजूद संगत ने जल्दी से बस के शीशे तोड़े ओर घायलों को बाहर निकाला और अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया।