फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शुरू हो गया चंडीगढ़ कार्निवल, बॉलीवुड सितारों से सजेगी महफिल, तस्वीरों में देखें क्या है खास

Fri, 23 Nov 2018 05:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 23 Nov 2018 05:37 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Carnival started from Friday
चंडीगढ़ कार्निवल

 लोगों का पसंदीदा चंडीगढ़ कार्निवल मनोरंजन करने के लिए तैयार है। इस बार कार्निवल में क्या खास होगा आइए जानते हैं तस्वीरों में...

Chandigarh Carnival started from Friday
विंटेज कार

लाल मिट्टी से सजे लेजर वेली सेक्टर-10 में चंडीगढ़ कार्निवल का आगाज 23 नवंबर को हो गया है। इसकी शुरुआत सांसद किरण खेर ने किया। शाम सात बजे मशहूर बॉलीवुड गायक शान अपने गानों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। बहरहाल, हर साल की तरह इस बार भी चंडीगढ़ कार्निवल में खूब मनोरंजन होगा। इस बार कार्निवल में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी जा रही है, इसलिए इसकी थीम गांधी ग्राम रखा गया है। वहीं, कार्निवल में मुख्य आकर्षण विंटेज कार एग्जीबिशन, रन फॉर वॉकथोन रहेगी। 

बंदरों की नई कहानी, देंगे स्वच्छता का संदेश 

Chandigarh Carnival started from Friday
चंडीगढ़ कार्निवल

महात्मा गांधी के तीन बंदरों का संदेश ‘बुरा मत सुनो’, ‘बुरा मत कहो ’और ‘बुरा मत देखो ’ है। कार्निवल में उनका यह संदेश अलग अंदाज में दिया जाएगा। सूरज की टीम यह संदेश ट्रैक्टर के ऊपर तीन बंदरों को बैठाकर समाज के मौजूदा हालातों को बयां कर देंगे। वहीं, विशाल रावत की टीम स्वच्छता का संदेश देगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandigarh Carnival started from Friday
चंडीगढ़ कार्निवल

कला की खूबसूरत झलक 
थीम के मुताबिक ही गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट सेक्टर-10 के विद्यार्थियों ने फ्लोट्स बनाए हैं। इसमें 12 टैब्लो, 10 रिक्शे और 2 टैब्लो रेहड़ी सहित फ्लोट्स को तैयार किया गया है। रिक्शा न मिलने के कारण इस बार 2 टैब्लो रेहड़ी पर भी तैयार किए गए हैं। इन्हें तैयार करने वाले छात्रों का कहना है कि किसी ने गांधी के आदर्शों-विचारों को ध्यान में रखकर टैब्लो बनाए हैं, तो किसी ने कार्टून कैरेक्टर एवं नेचर को दर्शाया है। 
 

विज्ञापन
Chandigarh Carnival started from Friday
चंडीगढ़ कार्निवल

प्रकृति का भी होगा नजारा
इस कार्निवल में हिस्सा लेने वाले सुनील की टीम ने शेर का स्ट्रक्चर और पेड़-पौधों को शामिल करके प्रकृति वाला लोटस तैयार किया है। इसके अलावा मनीष की टीम ने विंटेज कार पर 2000 के नोट लगाए हैं। 

23 से 25 नवंबर तक कार्निवल की शाम होगी बॉलीवुड के नाम 
23 नवंबर को शाम सात बजे बालीवुड गायक शान प्रस्तुति देंगे 
24 को शाम सात बजे पंजाबी गायक हरभजन मान लाइव परफार्मेंस देंगे 
25 को शाम सात बजे मशहूर बालीवुड गायिका ऋचा शर्मा अपनी प्रस्तुति देेंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed