{"_id":"60d6e44a8ebc3e7ce75b8456","slug":"chandigarh-mp-kirron-kher-did-not-show-her-face-in-live-session-by-son-sikander-kher","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: इंस्टाग्राम पर लाइव आए सिकंदर, मां किरण खेर ने चेहरा दिखाने से किया मना, ये बताया कारण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: इंस्टाग्राम पर लाइव आए सिकंदर, मां किरण खेर ने चेहरा दिखाने से किया मना, ये बताया कारण
Sat, 26 Jun 2021 01:55 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:55 PM IST
विज्ञापन
सांसद किरण खेर।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लड कैंसर से लड़ रहीं अभिनेत्री और चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर पिछले कई महीनों से मुंबई में अपने परिवार के साथ हैं। कुछ दिन पहले अपने जन्मदिन पर वे प्रशंसकों के सामने आई थी। वहीं अब उनके बेटे सिकंदर खेर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें उन्होंने किरण खेर को कैमरे पर आने के लिए पूछा लेकिन उन्होंने मना कर दिया। किरण ने कहा कि उन्होंने लिपस्टिक नहीं लगाई है। इस वीडियो में अनुपम खेर भी दिखाई दे रहे हैं । तीनों एक साथ बैठे हैं और अनुपम खेर के शिमला के दौरे व अन्य मुद्दों पर बात कर रहे हैं। इस बीच सिकंदर ने किरण से पूछा कि क्या वह कैमरे पर आना चाहती हैं। इस पर किरण खेर ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि नहीं, वह कैमरे पर आना नहीं चाहती हैं क्योंकि उन्होंने अभी लिपस्टिक नहीं लगाई है। इस पर सिकंदर ने कहा कि फिर अपने पैरों से ही हैलो बोल दो। इस पर किरण खेर ने अपने पैर हिलाए और हैलो कहा।
सांसद किरण खेर।
- फोटो : फाइल फोटो
इस दौरान किरण ने यह खुलासा भी किया कि कैंसर के इलाज के बाद उनके पैर काफी काले पड़ गए हैं। बता दें कि किरण खेर कैंसर का पता चलने के बाद इसी महीने अपने जन्मदिन के मौके पर नजर आई थीं। उनके बेटे सिकंदर खेर ने एक वीडियो बनाया था जिसमें खेर दिखाई दी थीं। इसके बाद उनके पति अनुपम खेर ने एक थैंक यू वीडियो शूट किया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया।
Anupam Kher and Kirron Kher
- फोटो : twitter
किरण खेर इस वीडियो में पहले से सेहतमंद दिखीं। ये पहला मौका था जब बीमारी के बाद किरण खेर लोगों के सामने आईं। इस वीडियो में उन्होंने जन्मदिन पर बधाई करने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया। इस वीडियो में अनुपम खेर की आवाज भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
किरण खेर (फाइल फोटो)
सांसद किरण खेर करीब 6 महीने से मल्टीपल मायलोमा से जूझ रही हैं, जो ब्लड कैंसर का ही एक प्रकार है। उन्हें कैंसर होने की बात एक अप्रैल को मीडिया के सामने आई थी। लेकिन पिछले साल नवंबर में उन्हें कैंसर डिटेक्ट हुआ था। 11 नवंबर 2019 को चंडीगढ़ वाले घर में गिरने से किरण का बायां हाथ टूट गया था। तब जांच के दौरान पता चला था कि उन्हें मल्टीपल मायलोमा है। तब से लगातार कोकिलाबेन हॉस्पिटल में ही उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सांसद किरण खेर।
- फोटो : फाइल फोटो
किरण खेर की गैरमौजूदगी को लेकर विपक्षी पार्टियों की तरफ से सवाल उठाए जा रहे थे, जिसके बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने प्रेस वार्ता कर सभी को बताया था कि सांसद खेर ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं और मुंबई में इलाज करा रही हैं। अगले ही दिन किरण खेर के पति अनुपम खेर ने भी ट्वीट कर कहा था कि किरण मल्टीपल मायलोमा एक तरह के ब्लड कैंसर से पीड़ित है। वह अभी इलाज करवा रही हैं और उन्हें पूरा भरोसा है कि वह पहले से कहीं अधिक मजबूत बनकर इससे बाहर आएंगी।