सब्सक्राइब करें

चंडीगढ़वासी ध्यान दें! 15 अगस्त को इन रास्तों पर निकलने से बचें, यहां देखें- पूरा रूट प्लान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 Aug 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh News in Hindi: Chandigarh traffic routes are changes on Independence day celebration
फाइल फोटो।

चंडीगढ़ पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी कर ली है। पुलिस ने गुरुवार को सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम का रिहर्सल भी किया। इस दौरान डीजीपी संजय बेनीवाल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। 15 अगस्त को प्रशासनिक कार्यक्रम के चलते सुबह 6.30 बजे से शहर की कुछ सड़कों पर आम लोगों के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों और वीआईपी पार्किंग के स्थान के साथ-साथ परेड ग्राउंड की तरफ आने वाले ट्रैफिक का प्लान भी तैयार कर लिया है। 

Trending Videos
Chandigarh News in Hindi: Chandigarh traffic routes are changes on Independence day celebration
फाइल फोटो।

सेक्टर-22/ए की मार्केट में सुबह 6.30 बजे से स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम समाप्त होने तक किसी भी दुकान के सामने कोई भी वाहन पार्क नहीं करने दिया जाएगा। वीआईपी और सीनियर अधिकारियों के प्रवेश के लिए सेक्टर-16/17/22/23 के गोल चक्कर की तरफ रास्ता खोला गया है। इन रास्तों पर वही वीआईपी वाहन प्रवेश होंगे, जिनके कार पर पार्किंग का स्टीकर लगा होगा। वे अपनी कार को सेक्टर-22ए की पार्किग के सामने पार्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandigarh News in Hindi: Chandigarh traffic routes are changes on Independence day celebration
फाइल फोटो।

सेक्टर-17 सब्जी मंडी बंद 
15 अगस्त के सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने सेक्टर-17 बस स्टैंड पर लगने वाली सब्जी मंडी को बंद रखने का निर्णय लिया है। इस दौरान सेक्टर-17 बस स्टैंड और परेड ग्राउंड के आसपास एरिया में चौकसी भी बढ़ा दी गई है। 

Chandigarh News in Hindi: Chandigarh traffic routes are changes on Independence day celebration
फाइल फोटो।

इन रास्तों पर निकलने से बचें

  • सेक्टर-16/17/22/23 के चौक से गुरदयाल सिंह पेट्रोल पंप उद्योग पथ पर आने वाले सेक्टर-22ए का रास्ता बंद रहेगा। 
  • लॉयन रेस्टोरेंट सेक्टर-17 की लाइट प्वाइंट से परेड ग्राउंड की ओर का रास्ता बंद रहेगा। 
  • सेक्टर-17 पुरानी जिला अदालत, शिवालिक होटल की ओर जाने वाले सड़क बंद रहेगी। 
  • सेक्टर-17/18 लाइट प्वाइंट, सेक्टर-18/19/20/21 चौक, क्रिकेट स्टेडियम चौक की ओर आने वाले ट्रैफिक के सुबह 9.30 से 10 बजे तक रूट में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
Chandigarh News in Hindi: Chandigarh traffic routes are changes on Independence day celebration
फाइल फोटो।

यहां से समारोह स्थल पहुंचे

  • समारोह में शामिल होने लिए गेट नंबर-2,3 और 4 के गेट से प्रवेश करें।
  • समारोह में सुबह 8.30 बजे तक एंट्री करनी होगी। 
  • विशेष अतिथियों को सेक्टर-22 के सामने गेट नंबर-3,4 और 5 से प्रवेश करना होगा।  
  • समापन समारोह के बाद ट्रैफिक आईएसबीटी की ओर डायवर्ट होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed