{"_id":"69aeb57cc119b4d1b30711fe","slug":"video-police-increased-force-at-interstate-checkpoints-in-pathankot-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pathankot: पुलिस ने इंटरस्टेट नाकों पर बढ़ाई फोर्स, जेएंडके से आने वालों की चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pathankot: पुलिस ने इंटरस्टेट नाकों पर बढ़ाई फोर्स, जेएंडके से आने वालों की चेकिंग
पंजाब पुलिस ने डीजीपी पंजाब के आदेश पर पठानकोट के इंटरस्टेट नाकों पर पहले से ज्यादा चौकसी बढ़ा दी है। जम्मू-कश्मीर से पंजाब में आने वाली हर गाड़ी की गंभीरता से चेकिंग की जा रही है क्योंकि जेएंडके क्षेत्र में आए दिन किसी ना किसी वारदात को आतंकी अंजाम देने की फिराक में रहते है, जिसके चलते पठानकोट जिला सुरक्षा के लिहाजे से अति संवेदनशील माना जाता है। पुलिस थाना सुजानपुर के प्रभारी मोहित टॉक ने कहा कि उच्च अधिकारियों के आदेशाेंनुसार पुलिस की तरफ से इंटरस्टेट चेकप्वाइंट पर 24 घंटे चौकसी रखी गई है। पंजाब पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। कई बार जम्मू-कश्मीर से कई शरारती तत्व हथियार या नशीले पदार्थ लेकर पंजाब में घुस जाते हैं और अपराध करते हैं। जिसके चलते जम्मू-कश्मीर से आने वाली हर गाड़ी और संदिग्ध लोगों की जांच करने के बाद ही पंजाब में घुसने दिया जा रहा है। हर गाड़ी चलाने वाले की फेस ऐप के ज़रिए भी जांच की जा रही है जिससे पता चलता है कि उसका कोई पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड तो नहीं है। लोगों को अपील की कि अगर कोई संदिग्ध चीज़ मिले या कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो उसकी जानकारी संबंधित पुलिस स्टेशन को दी जाए ताकि समय रहते किसी भी अनहोनी को रोका जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।