फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुख्यमंत्री ने देर रात मारा पुलिस थाने में छापा, तस्वीरें

Mon, 03 Aug 2015 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमरउजाला, पंचकूला Updated Mon, 03 Aug 2015 10:07 AM IST
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने देर रात मारा पुलिस थाने में छापा, तस्वीरें

CM Khattar's surprise inspection of police station, took class of Officers

सीएम बगैर किसी सुरक्षा अपने ओएसडी जवाहर यादव की कार में सेक्टर-पांच थाना पहुंचे। उन्होंने थाना की सफाई व्यवस्था, बिजली पर ऐतराज करते हुए अधिकारियों की फटकार लगाई। निरीक्षण करने के बाद एसएचओ की कुर्सी पर बैठकर सीएम ने वहां मौजूद सभी प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की क्लास ली। इस बदहाली के लिए सीएम ने फटकार लगाते हुए थानों की स्थिति में सुधार करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने देर रात मारा पुलिस थाने में छापा, तस्वीरें

CM Khattar's surprise inspection of police station, took class of Officers

चौंकाने वाली बात यह है कि जिले की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को इतनी भनक नहीं मिल सकी कि सीएम थाने में हैं। सीएम की पहुंचने के बाद भी काफी देर बाद वहां पीसीआर पहुंची।सेक्टर-पांच थाने का दौरा करने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि अचानक उनका यह प्रोग्राम बना।

मुख्यमंत्री ने देर रात मारा पुलिस थाने में छापा, तस्वीरें

CM Khattar's surprise inspection of police station, took class of Officers

उन्होंने मीडिया कर्मियों से मजाकिया लहजे में कहा कि आपके पहुंचने के बाद अब सुरक्षा कर्मियों को बुलाना पड़ेगा। करीब 35-40 मिनट तक सीएम शहर के प्रमुख सेक्टर-पांच थाना में रुके और एसएचओ की कुर्सी पर बैठने के थोड़ी देर बात उन्हें जूस सर्व किया गया। जैसे ही सीएम के पहुंचने की खबर मिली तुरंत डीसी, डीसीपी, एसीपी, एसएचओ, सीएमओ भी पहुंच गए और अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने देर रात मारा पुलिस थाने में छापा, तस्वीरें

CM Khattar's surprise inspection of police station, took class of Officers

थाने की स्थिति का जायजा लेने के बाद उन्होंने करीब 15 मिनट तक अधिकारियों की क्लास ली। थाने के इर्द गिर्द की अव्यवस्था को देखकर सीएम ने अधिकारियों से कहा कि ऐसे हालात दोबारा नहीं दिखने चाहिए और इसमें सुधार जरूरी है। तीनों पुलिस कर्मियों की जांच के लिए तीनों को अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने देर रात मारा पुलिस थाने में छापा, तस्वीरें

CM Khattar's surprise inspection of police station, took class of Officers

हैरानी की बात यह है कि मेडिकल जांच के लिए जब सीएमओ को कहा गया तो उनके पास सिर्फ स्ट्रेथोस्कोप था और उसे ही लेकर उन्होंने ड्रंकन होने की जांच कर ली और सीएम को इस बारे में जानकारियां भी दी। अब सवाल यह भी उठता है कि आखिरकार एल्कोमीटर क्यों नहीं मंगवाया गया। अगर, यह सुविधा अस्पताल से नहीं थी तो सीएम को उनकी जांच के बारे में कैसे और क्या रिपोर्ट दी गई। इस बारे में सीएमओ वीके बंसल से जब बात करने की कोशिश की गई तो जवाब नहीं मिला।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed