{"_id":"5c14bfdbbdec225a1b72f178","slug":"comedy-king-kapil-sharma-and-ginni-chatrath-wedding-reception-in-amritsar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिसेप्शन में नई नवेली दुल्हन गिन्नी से नजरें नहीं हटा पाए कपिल शर्मा, देखें वीडियो और तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिसेप्शन में नई नवेली दुल्हन गिन्नी से नजरें नहीं हटा पाए कपिल शर्मा, देखें वीडियो और तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Sat, 15 Dec 2018 02:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा का रिसेप्शन
Link Copied
वेडिंग रिसेप्शन में नई नवेली दुल्हन गिन्नी इतनी खूबसूरत लग रही थीं कि उनके पति कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी नजरें नहीं हटा पाए। मौके की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं देखिए।
Trending Videos
2 of 5
कपिल शर्मा का रिसेप्शन
शादी के बाद कपिल और गिन्नी ने अपने खास दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए अपने होमटाउन अमृतसर में रिसेप्शन रखा। इस रिसेप्शन में कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ की फोटो वायरल हो रही है। रिसेप्शन में कपिल शर्मा महरून कलर की शेरवानी में नजर आए। वहीं, कपिल की वाइफ गिन्नी चतरथ ने लाइट ग्रीन लहंगा पहना था।
कीकू शारदा, सुमोना चक्रवर्ती और चंदन प्रभाकर इस रिसेप्शन के मेहमान बने। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के सांसद और कॉमेडियन भगवंत मान भी इस रिसेप्शन में पहुंचे। पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी ने इस रिसेप्शन में स्पेशल परफॉर्मेंस दी। इसके अलावा इस रिसेप्शन में ढोल-नगाड़े का खास इंतजाम था।
कपिल के दूसरे फैमिली मेंबर्स भी इस दौरान एकदम सजे-धजे नजर आए। खासकर उनकी बहन पूजा देवगन सज-धज कर पहुंचीं। उन्होंने सूट पहना हुआ था। माथे पर मांग टीका, कानों में स्टाइलिश एअरिंग और गले में हैवी नेकलेस दिखाई दे रहा था। बता दें कि कपिल अपनी बहन के बेहद करीब हैं।
कपिल की मां जनकरानी रिसेप्शन के दौरान पूरे मेकअप में दिखाई दीं। उन्होंने ब्लू कलर का सूट पहना हुआ था और गले में सोने का हार दिखाई दे रहा था। इसके अलावा कपिल के भाई अशोक शर्मा ने ब्लैक सूट के साथ व्हाइट शर्ट और लाल टाई कैरी की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।