सब्सक्राइब करें

निक जोनस को नेशनल जीजू बताने पर प्रियंका चोपड़ा, कपिल शर्मा व चैनल के खिलाफ शिकायत

अमर उजाला, महेंद्रगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 10 Aug 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
Complaint Against Kapil Sharma, Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, कपिल शर्मा
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, कॉमेडियन कपिल शर्मा और एक टीवी चैनल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन शिकायत दी गई है।
Trending Videos
Complaint Against Kapil Sharma, Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस
सामाजिक कार्यकर्ता अनिल भगडाना ने शिकायत की प्रति महेंद्रगढ़ एसपी को मेल भी भेजी है। अनिल भगड़ाना ने भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है। अनिल भगड़ाना ने अपनी शिकायत में बताया कि वह फेसबुक वीडियो में 'द कपिल शर्मा शो' की एक वीडियो क्लिप देख रहे थे। जिसमें अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अभिनेता फरहान अख्तर मेहमान बनकर आए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Complaint Against Kapil Sharma, Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा, कपिल शर्मा
वीडियो के 4:50 मिनट से 4:55 मिनट के बीच में अभिनेत्री ने अपने पति निक जोनस को नेशनल जीजू यानी राष्ट्रीय जीजा कहा। इसी एपिसोड के 8 मिनट से 8:10 मिनट के बीच में शो के होस्ट कपिल शर्मा ने भी अभिनेत्री के पति को भारतीय दामाद करार दिया। अभिनेत्री ने दो बार इसका समर्थन किया। अनिल भगडाना ने कहा कि परोक्ष रूप से तो इसका अर्थ यह भी हो गया कि अभिनेत्री के पिता राष्ट्रपिता और उनकी माता भारत मां हो गई, जो स्वर्गीय बापू महात्मा गांधी और भारत माता का अपमान है।
Complaint Against Kapil Sharma, Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस
उन्होंने बताया कि यह वीडियो द कपिल शर्मा शो के 80वें एपिसोड के रूप में 5 अक्टूबर 2019 को प्रसारित किया गया था। एपिसोड रिकॉर्डेड था, जिसमें से इस विवादित लाइन को हटाया भी जा सकता था। अभिनेत्री, होस्ट, टीवी चैनल की मंशा जनमानस की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की ही थी। प्रियंका चोपड़ा, कपिल शर्मा, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन इस कथन पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए उक्त एपिसोड से इस विवादित बात को हटाएं, नहीं तो उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
Complaint Against Kapil Sharma, Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस
हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई है। ऑनलाइन शिकायत भेजी होगी तो अभी हमें नहीं मिली है। शिकायत मिलेगी तो उसके बाद कानूनी रूप से उसे देखेंगे।
- नवल किशोर, थाना प्रभारी, महेंद्रगढ़
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed