फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रक ने लड़की को कुचला, गुस्साए लोगों ने आग लगा दी, देखिए तस्वीरें

Mon, 12 Sep 2016 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेवात
ब्यूरो/अमर उजाला, मेवात Updated Mon, 12 Sep 2016 09:17 AM IST
विज्ञापन
Girl crushed by the truck, set on fire by angry people, see photos
Truck Accident - फोटो : अमर उजाला
कॉलेज से लौट रही थी, पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया और दूर तक घसीटते हुए ले गया। गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। देखिए तस्वीरें।
Girl crushed by the truck, set on fire by angry people, see photos
Truck Accident - फोटो : अमर उजाला
घटना हांसी की है। शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्टूडेंट की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाली सोनिका बीएससी फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। हादसे के समय वह कॉलेज से लौट रही थी। ड्राइवर ट्रक समेत मौके से भाग गया। कुछ देर बाद लोगों ने ट्रक को रेलवे फाटक के पास खड़े देखा। गुस्साए लोगों ने ट्रक को आग लगाकर फूंक दिया। 
Girl crushed by the truck, set on fire by angry people, see photos
Truck Accident - फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के अनुसार, सोनिका गवर्नमेंट स्कूल टीचर कृष्ण कुमार की बेटी थी। कृष्ण मेवात जिला के गांव भोंद की एक प्राइमरी स्कूल में नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि सोनिका सुबह घर से साइकिल लेकर नेहरू मेमोरियल गवर्नमेंट पीजी कॉलेज के लिए निकली थी। सुबह करीब नौ बजे वह कॉलेज से वापिस घर के लिए निकल पड़ी। तभी ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी जिससे सोनिका पहिए के नीचे आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Girl crushed by the truck, set on fire by angry people, see photos
Truck Accident - फोटो : अमर उजाला
राहगीरों ने सोनिका के फोन से लोगों ने फोन करके उसके परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। सोनिका की मौत होने पर भीड़ बेकाबू हो गई और ट्रक में तोड़ फोड़ करके उसमें आग लगा दी। ट्रक ड्राइवर के घर में घुस कर तोड़फोड़ व आगजनी की गई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और तोड़फोड़ व आगजनी करने वाले लोगों को खदेड़ा। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
Girl crushed by the truck, set on fire by angry people, see photos
Truck Accident - फोटो : अमर उजाला
होनहार थी मेरी बेटीः सोनिका के पिता ने बताया कि वह पढ़ाई में तेज थी। बारहवीं क्लास में उसने 75 प्रतिशत नंबर हासिल किए थे। उन्होंने बताया कि वह दिन रात मेहनत से पढ़ाई भी कर रही थी और उसका सपना आईएएस बनने का था। शुक्रवार रात को भी वह डेढ़ बजे तक पढ़ती रही। फिर सुबह चार बजे उठकर पढ़ाई करने लगी। सुबह घर का सारा काम करके कॉलेज के लिए निकली थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed