सब्सक्राइब करें

आखिर श्मशान में बड़े भाई ने क्यों काटी छोटे की गर्दन, वजह हैरान कर देगी

संवाद न्यूज एजेंसी, अलेवा/जींद (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 16 Jan 2021 02:00 AM IST
Haryana Crime News:  Brother murdered younger brother in Haryana
बड़े भाई ने छोटे की हत्या की। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा के जींद जिले के संडील गांव में बड़े भाई ने शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे श्मशान घाट में छोटे भाई की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की बहन के बयान पर बड़े भाई कुलदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार संडील गांव में 40 वर्षीय महिपाल और 35 वर्षीय कुलदीप के बीच पारिवारिक मामलों को लेकर झगड़ होता रहता था। 

Haryana Crime News:  Brother murdered younger brother in Haryana
मौके पर जुटे लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शुक्रवार को कुलदीप व महिपाल दोनों सुबह शराब के नशे में थे और दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान परिजनों के समझाने पर मामला शांत हो गया। इसके बाद दोपहर बाद दोनों गांव के श्मशान घाट की ओर चले गए जहां दोनों के बीच फिर से झगड़ा हो गया। आरोप है कि इस दौरान महिपाल ने अपने भाई कुलदीप पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी और महिपाल फरार हो गया। सूचना मिलते ही नगूरां चौकी प्रभारी महेंद्र, अलेवा थाना प्रभारी रामुकमार दहिया और सीन ऑफ क्राइम टीम के इंचार्ज डॉ. धमेंद्र मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। 

Haryana Crime News:  Brother murdered younger brother in Haryana
Haryana - फोटो : फाइल फोटो

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल भिजवाया। कुलदीप की बहन बिमला के बयान पर बड़े भाई महिपाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बिमला ने बताया कि कुछ दिन पहले वह सुसराल से मायके संडील में गई थी। इसी दौरान शराब के नशे में उसके भाई कुलदीप और महिपाल में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसी कहासुनी की रंजिश में महिपाल ने श्मशान घाट में कुलदीप की हत्या की है। 

Haryana Crime News:  Brother murdered younger brother in Haryana
वारदातस्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस के अनुसार कुलदीप अविवाहित है और दोनों भाइयों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। कुलदीप कुछ दिन पहले साधु बन गया था और करीब एक साल बाद लॉकडाउन में ही घर आया था। इसके बाद भी दोनों के बीच विवाद होता रहा। दोनों एक ही घर में अलग-अलग रहते थे। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह कुलदीप व महिपाल के बीच हुए झगड़े के बाद कुलदीप अपने एक अन्य साथी के साथ यहां से चला गया था। 

Haryana Crime News:  Brother murdered younger brother in Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दोपहर बाद करीब तीन बजे ग्रामीणों ने दोनों को झगड़ते हुए गली से जाते देखा। करीब साढ़े पांच बजे महिपाल ने कुलदीप की हत्या कर दी। अलेवा थाना प्रभारी रामकुमारी दहिया ने बताया कि संडील गांव में बड़े भाई महिपाल द्वारा छोटे भाई कुलदीप की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के लिए साक्ष्य जुटाए। फिलहाल महिपाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed