सब्सक्राइब करें

जान बचाने को खूब दौड़ी महिला...स्टोर में फंसी तो मार दी गोली, होश उड़ा देगा ये हत्याकांड

सुशील सिंगला, संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 16 Jan 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Haryana Crime News: Woman Shot dead at Tohana of Haryana
टोहाना में महिला की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा के टोहाना शहर में दिनदहाड़े वकील की पत्नी की गोली मारकर हत्या करने की वारदात ने दहशत फैला दी। सूचना पाकर भीड़ वकील के आवास के बाहर एकत्रित हो गई। बताया गया है कि वकील चिमनलाल गोयल की पत्नी कुसुमलता हत्यारोपी से बचने के लिए खूब इधर-उधर दौड़ी थी। वह कमरे से दौड़कर स्टोर की ओर भागी, अपने पति के मोबाइल पर फोन भी किया लेकिन वह स्टोर में फंस गई। वहां पीछे गए आरोपी ने कुसुमलता के माथे पर गोली दाग दी, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस प्रारंभिक जांच में मामले को रंजिशन मानकर छानबीन में जुट गई है।

Trending Videos
Haryana Crime News: Woman Shot dead at Tohana of Haryana
वारदातस्थल पर पहुंचे एसपी राजेश कुमार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

नौकरानी बोली - मुझे तो धक्का मारकर कमरे में बंद कर दिया
एडवोकेट चिमनलाल के घर में नौकरानी के तौर पर काम कर रही महिला राजो देवी ने बताया कि आरोपी एकदम से घर में आया और मालकिन कुसुमलता पर वार करने शुरू कर दिए। जब वह भागकर अंदर गई तो उसने मालकिन पर गोली चला दी। गोली लगने से मालकिन की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसे भी गले से पकड़कर कमरे में बंद कर दिया और भाग गया। जब उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग जमा हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haryana Crime News: Woman Shot dead at Tohana of Haryana
खिड़की में लगी गोली दिखाता क्राइम ऑफ सीन का कर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मैं कोर्ट में था, जब आखिरी बार पत्नी का फोन आया : चिमनलाल गोयल
मृतका के पति वकील चिमनलाल गोयल ने बताया कि वह रोजाना की तरह अपने काम से कोर्ट में गए थे। कोर्ट में काम ही कर रहा था कि उसकी पत्नी के नंबर से फोन आया। जब उसने फोन रिसीव किया तो उसकी पत्नी से बात नहीं हो पाई, क्योंकि काफी शोर हो रहा था। इसके बाद वह कोर्ट से निकल पड़ा और रास्ते में 10-12 बार अपनी पत्नी के नंबर पर फोन मिलाता रहा, मगर फोन का जवाब नहीं मिला। जब वह घर पहुंचा तो देखा कि स्टोर में उसकी पत्नी का शव पड़ा है। चिमनलाल के अनुसार उनकी पत्नी के चेहरे पर चोट के भी निशान थे और माथे पर गोली मारी हुई थी।

Haryana Crime News: Woman Shot dead at Tohana of Haryana
हत्याकांड के बाद घर के बाहर जुटी लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

डीएसपी-एसपी पहुंचे वारदात स्थल पर, हर एंगल से की जांच
एडवोकेट की पत्नी की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा। शहर थाना पुलिस की टीम के अलावा टोहाना डीएसपी बिरम सिंह और बाद में फतेहाबाद के एसपी राजेश कुमार भी वारदात स्थल पर पहुंचे। एसपी ने स्टोर में निरीक्षण के बाद मृतका के पति चिमनलाल से अकेले में बात की और पुलिस टीम को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन
Haryana Crime News: Woman Shot dead at Tohana of Haryana
पति के साथ मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सीसीटीवी फुटेज : बाहर निकलने के बाद आरोपी ने किसी को मिलाया फोन
पुलिस टीम ने वारदात स्थल के पास एक दुकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज को भी खंगाला है। पुलिस के मुताबिक फुटेज में 12 बजकर 17 मिनट पर एक संदिग्ध व्यक्ति वकील के घर की तरफ से गली की ओर आ रहा है, जो बाहर निकलने के बाद किसी को फोन मिलाता दिख रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी निकलवाई है, ताकि उससे भी जांच में मदद ली जा सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed